खबरेंनोएडा-एनसीआर

नोएडा : एनईए ने ज्यादा बिजली बिल भेजने पर जताया विरोध, की ये मांग

Noida News : नोएडा के कारोबारी ज्यादा बिजली बिल भेजने को लेकर विरोध जता रहे हैं। शहर के प्रमुख संगठन नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (Noida Entrepreneurs Association) ने मुख्य अभियंता को एक पत्र लिखकर प्रोविजनल बिल जारी नहीं करने की मांग की है। इसमें एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने विभाग को पहले किए गए वादे पूरे नहीं करने की याद दिलाई है।

सेक्टर-16 नोएडा के विद्युत नगरीय वितरण मंडल के मुख्य अभियंता को लिखे अपने पत्र में विपिन कुमार मल्हन ने कहा है, “विद्युत विभाग द्वारा वर्तमान में उद्यमियों के विद्युत बिलों में अग्रिम धनराशि जोड़कर प्रोविजनल बिल लगभग ढाई गुना भेजे जा रहे हैं। इसका हम विरोध करते हैं। विगत वर्षों में भी विभाग द्वारा प्रोविजनल बिल जारी किये जाते रहे हैं। इसका विरोध करने पर आपके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में प्रोविजनल बिल जारी नही किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा है, “वर्तमान समय में उद्यमियों द्वारा वि़द्युत देयताओं का देय तिथि से पहले ही भुगतान कर दिया जाता है। ऐसे में जब उद्यमी द्वारा नियमित विद्युत बिलों का भुगतान किया जा रहा हो, तो एडवांस बिल जमा कराने का कोई औचित्य नही है। वैसे भी मार्च माह में उद्यमियों को अपनी इकाई के लेन-देन का हिसाब-किताब देना होता है।”

अध्यक्ष ने कहा है, “कोविड महामारी के दौर में उद्योग भी सुचारू रूप से नहीं चल रहे हैं। ऐसे में विभाग द्वारा प्रोविजनल बिल भेजना न्यायसंगत नहीं है। आपसे अनुरोध है कि उद्यमियों से वर्तमान बिल के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग न की जाए। साथ ही उद्यमियों को प्रोविजनल बिल न भेजे जाएं।”

Related posts

चिंताजनक : माफिया ने 135 साल पुराने गवर्मेंट इंटर कॉलेज पर किया कब्जा, बाहर पढ़ने को मजबूर बच्चे, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व वादों का निस्तारण : राज्य मंत्री अनूप प्रधान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में खुलेंगे 75 अन्नपूर्णा स्टोर : जिलाधिकारी ने की समीक्षा, पढ़ें प्रशासन का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

UP Elections 2022 : गोरखपुर में बोलीं प्रियंका गांधी- मर जाऊंगी, जान दे दूंगी, लेकिन भाजपा के साथ कभी मिलावट नहीं करूंगी

Harindra Kumar Rai

बीआरसी रामपुर कारखाना में 11 बच्चों को मिला दिव्यांगता सर्टिफिकेट : 2 अगस्त को इस ब्लॉक में लगेगा कैंप

Satyendra Kr Vishwakarma

भाजपाइयों ने लोगों में बांटा तिरंगा : नागरिकों से की ये अपील

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!