खबरेंदेवरिया

देवरिया में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन : योगी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हापुड़ घटना पर जताया आक्रोश

Deoria News : हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में आज यूपी की अधिकतर अदालतों में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस घटना पर आक्रोश जताते हुए देवरिया में भी अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध किया। पुलिस प्रशासन एवं योगीराज के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

देवरिया बार एसोसिएशन के मंत्री अरूण कुमार उपाध्याय और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया के अध्यक्ष उमेश चन्द्र मिश्र एवं मंत्री ज्ञानेश्वर मिश्र (प्रीतम) की अगुवाई में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए। सभी ने हापुड़ घटना पर आक्रोश जताते हुए यूपी सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

साथ ही आज पूरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने की घोषणा की। बाद में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देकर प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में मनीष दूबे, अभिषेक सिंह, राजीव सिंह, शक्तिधर पाण्डेय, प्रकाश तिवारी निराला आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

यह है पूरा मामला
बताते चलें कि हापुड़ में महिला अधिवक्ता व उनके पिता के खिलाफ फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में जाम लगा रहे वकीलों पर मंगलवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक व सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला अधिवक्ता के साथ बीच सड़क पर सिपाही ने अभद्रता की। महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ की गई।

पुलिस की लाठीचार्ज में 8 अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें पूर्व बार अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी को देखने में भी परेशानी हो रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। साथ ही एक अन्य अधिवक्ता को भी रेफर किया है। 8 अधिवक्ताओं को फ्रेक्चर की संभावना है। साथ ही 8 पुलिसकर्मियों का भी जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है, जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी को मेरठ रेफर किया गया है।

घायल अधिवक्ताओं को गढ़ रोड सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जिसमें कई बेसुध थे। कमर, पैरों पर डंडों के निशान और घाव बर्बता की निशानी बयां कर रहे थे। दर्द से कराहते अधिवक्ताओं का मेडिकल किया गया। इसमें आठ अधिवक्ताओं के एक्सरे एडवाइज कर दिए गए, जिसमें हर एक अधिवक्ता का दो से अधिक एक्सरे होने हैं।

Related posts

BIG BREAKING : सीएम योगी ने 1 करोड़ 80 लाख छात्रों के लिए जारी की धनराशि, देखें मुख्यमंत्री का Live कार्यक्रम

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया नगर पालिका ने कराया आधा दर्जन पोखरों का कायाकल्प : अध्यक्ष अलका सिंह ने विपक्ष को बताया फेल

Harindra Kumar Rai

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 54751 वादों का हुआ निस्तारण : 21 करोड़ से अधिक की राशि का सेटलमेंट, जनपद न्यायाधीश ने दिया धन्यवाद

Rajeev Singh

मौका : पेंशन योजना के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, हर वर्ग को मिलेगा लाभ, जानें स्कीम की पात्रता-प्रीमियम और मुआवजा

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : यूपी के करोड़ों किसानों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, दूसरे जिले में भी बेच सकेंगे धान, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

NCR में दमघोंटू प्रदूषण : AQI 400 पार, हाई कोर्ट ने बच्चों के आउटडोर स्पोर्ट्स पर जताई चिंता

Kajal Singh
error: Content is protected !!