उत्तर प्रदेशखबरें

शीशम और सागौन के पौधे लगा कर यूपी ने रचा कीर्तिमान : इस विभाग ने रोपे सबसे अधिक वृक्ष

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश को हरा-भरा करने की योगी आदित्यनाथ की पहल रंग लाई। योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण महाअभियान-2023 के तहत स्वयं पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया। इसमें जनप्रतिनिधियों, सरकारी विभागों, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों समेत सभी के सहयोग से योगी के यूपी में कुल 36 करोड़, 15 लाख, 98,954 पौधे लगाए गए।

प्रकृति व परमात्मा की कृपा वाले यूपी में इन पौधों से अब चहुंओर हरियाली ही दिखेगी। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शीशम के 4.52 करोड़ व सागौन के 4.37 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इनमें वन विभाग ने शीशम के 1.23 करोड़ व अन्य विभागों ने 3.29 करोड़ से अधिक पौधे लगवाए। वन विभाग ने सागौन के 1.16 करोड़ व अन्य विभागों ने 3.21 करोड़ से अधिक पौधरोपण कराए।

यूपी में सबसे अधिक लगाए गए शीशम के पौधे
यूपी के सभी 75 जनपदों व 18 मंडलों में शीशम के 4 करोड़, 52 लाख 75,779 पौधे लगाए गए। सागौन के रोपे गए पौधों की संख्या 4 करोड़ 37 लाख, 57,811 रही। कंजी के 2 करोड़, 44 लाख, 71,256 तथा जामुन के 1 करोड़, 66 लाख, 89347 पौधे लगे।

अर्जुन के एक करोड़ 54 लाख, 21109 व अमरुद के एक करोड़, छह लाख, 55948 पौधे लगे। सभी 18 मंडलों में चिलबिल के 91 लाख 30,551 व सिरस के 66 लाख, 48612 पौधे लगाए गए। आंवला के 50 लाख 53,660 तथा गुटेल के 43 लाख 46644 पौधे रोपे गए। वहीं उद्यान, रेशम आदि की पौधशालाओं द्वारा 1 करोड़ 70 लाख 31018 पौधे रोपे गए।

वन विभाग ने 13 करोड़ 22 लाख से अधिक पौधे लगाए
वन विभाग की तरफ से 13 करोड़, 22 लाख,77741 पौधे लगाए गए। वन विभाग ने सभी 75 जनपदों में शीशम के 1 करोड़, 23 लाख 52050 पौधे लगाए। वन विभाग द्वारा सागौन के रोपे गए पौधों की संख्या 1 करोड़ 16 लाख, 12873 रही। कंजी के 1 करोड़, 1 लाख, 59033 तथा अर्जुन के 54 लाख 77414 पौधे यूपी में लगाए गए। जामुन के 46 लाख, 28575 पौधे लगे।

सभी जनपदों में चिलबिल के 17 लाख 56882 व सिरस के 26,97062 पौधे लगाए गए। गुटेल के लगाए गए पौधों की संख्या 22 लाख 66,275 रही। बबूल के 20 लाख 86,479 पौधे रोपे गए। जंगल जलेबी के 14 लाख 65,194 पौधे लगे। वन विभाग ने 3 करोड़, 67 लाख, 35528 अन्य पौधे लगाए। वहीं बीज बुआन व कल्चर द्वारा रोपित प्रजातियां 4 करोड़ 10 लाख, 40376 रही।

अन्य विभागों की भी रही दमदार भागीदारी
वृक्षारोपण महाअभियान-2023 में अन्य विभागों की भी दमदार भागीदारी रही। कुल 22 करोड़, 93 लाख 21,213 पौधे यूपी सरकार के विभागों ने सभी 75 जनपदों में लगाए। इनमें शीशम के 3 करोड़, 29 लाख 23729 पौधे लगाए।

सागौन के रोपे गए पौधों की संख्या 3 करोड़ 21 लाख, 44398 रही। कंजी के 1 करोड़, 43 लाख, 12223 तथा अर्जुन के 99 लाख 43695 पौधे यूपी में लगाए गए। जामुन के 1 करोड़, 20 लाख, 60772 पौधे लगे। अमरुद के एक करोड़, चार लाख, 50850 लगे। चिलबिल के 73 लाख 73669 व सिरस के 39,51550 पौधे लगाए गए।

आंवला के लगाए गए पौधों की संख्या 45 लाख 22,129 रही। सहजन के 39 लाख 67,870 पौधे रोपे गए। अन्य विभागों की ओर से इसके अतिरिक्त 8 करोड़, 6 लाख, 38770 अन्य पौधे लगाए गए। वहीं उद्यान, रेशम आदि विभागों की पौधशालाओं द्वारा 1 करोड़ 70 लाख 31018 पौध उपलब्ध कराए गए।

Related posts

DEORIA : देवरिया मेडिकल कॉलेज में आरोग्य भारती ने लोगों को किया जागरूक, बताया स्वस्थ जीवन शैली के फायदे और तरीके

Abhishek Kumar Rai

नौकरी : 25 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, स्नातक पास युवाओं की बंपर भर्ती करेंगी ये कंपनियां

Sunil Kumar Rai

यूपी के इन शहरों के बीच जल्द दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें : रेलवे ने शुरू की तैयारी, लाखों मुसाफिरों को मिलेगी राहत

Swapnil Yadav

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने बलिस्टर यादव हत्याकांड का खुलासा किया, 6 गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह

Sunil Kumar Rai

पिड़रा पुल एप्रोच मार्ग 3 नवंबर तक होगा दुरुस्त : स्थानीय लोगों के लिए सेमरौना से बना रास्ता, डीएम ने काम में तेजी लाने का दिया आदेश

Rajeev Singh

Swachh Survekshan 2022 : दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण में 4355 शहरों ने लिया हिस्सा, राष्ट्रपति 1 अक्टूबर को करेंगी सम्मानित

Shweta Sharma
error: Content is protected !!