खबरेंपूर्वांचल

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधा : मुख्यमंत्री योगी

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू होटल में अयोध्या में चले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त आदि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति की जानकारी उन्होंने ली। जिसमें संक्षिप्त विवरण मण्डलायुक्त ने प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें निश्चित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। आगामी दीपोत्सव को देखते हुये तैयारियां की जाए। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले।

दिगम्बर अखाड़ा में आयोजित महंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिगम्बर अखाड़ा में पहुंचकर वहां के मंदिर में पूजा की व साकेतवासी महंत परमहंस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री वहां दिगम्बर अखाड़े के प्रमुख महंत सुरेश दास, नये महंत रामलखन दास के महंती समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने गणमान्य पूज्य संतों से मुलाकात की जिसमें पूज्य संतों से मुलाकात के दौरान अयोध्या के विकास सम्बंधी बिन्दुओं की चर्चा की।

इस मौके पर महंत धर्मदास, महंत अवधेश दास, मैथिलीशरण दास, भरत दास, वैदेही बल्लभ, रामदास, कमल नयन दास, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत सुरेश दास, महंत जयराम दास, महंत बलराम दास, आशुतोष दास सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

बीजेपी का बूथ विजय अभियान : पदाधिकारियों ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, लोगों से की पार्टी को विजयी बनाने की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोलेः सबके विकास की राह बना रही सरकार, पिछली सरकारों पर लगाए ये आरोप

Shweta Sharma

कैसे बढ़ेगी शिक्षकों की क्षमता ! निपुण भारत प्रशिक्षण से गायब रहे 32 अध्यापक, सीडीओ ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में फसल बीमा कंपनी का गैर जिम्मेदाराना रवैया : डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का तबादला, अखंड प्रताप सिंह बने नए डीएम

Sunil Kumar Rai

शिकायत पर शिफ्ट हुई पोल्ट्री फॉर्म : एसडीएम ने लोकेशन पर लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!