खबरेंदेवरिया

DEORIA : डीएम ने नाला निर्माण की जांच के लिए गठित की समिति, ठेकेदार को लगाई फटकार

-डीएम ने जल निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

-सुरक्षा संसाधनों का उपयोग श्रमिकों द्वारा नहीं किये जाने पर जतायी नाराजगी

-सुरक्षा मानकों को अपनाया जाना अनिवार्य

-नाला निर्माण कार्य के नियमित निरीक्षण के लिए डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

-खुदाई में सड़क न हो प्रभावित, इसका रखा जाये पूरा ध्यान अन्यथा होगी कार्रवाई – डीएम   

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने नगर के जल निकासी के लिए महत्वपूर्ण नाला निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कुर्ना नाले के निकट किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता कार्य में प्रगति के लिए 03 सदस्यीय कमेटी गठित करने का आदेश दिया।

उन्होंने आदेश दिया कि ये अधिकारी प्रत्येक सप्ताह इसका निरीक्षण कर मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से नियमित रुप से रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के डिजाइन व मेजरमेन्ट का भी मिलान यह समिति भी करती रहेगी और अपनी आख्या तद्नुसार देगी।

समिति गठित की

उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में इस निर्माण परियोजना मे कोई विलम्ब न हो और गुणवत्ता प्रभावित न हो, इसका विशेष रुप से ध्यान रखा जाये। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने इस समिति में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सिचाई एवं जल निगम को सम्मिलित किया है।

ठेकेदार प्रतिनिधि को फटकार लगायी

जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि लगाये गये श्रमिक सुरक्षा के उपायों यथा हेलमेट आदि का प्रयोग नहीं कर रहे थे। इसके लिये उन्होंने संबंधित ठेकेदार प्रतिनिधि को फटकार लगायी। निर्माण प्वाइन्ट में उतरने के लिये कोई सुगम सीढ़ी नहीं पाये जाने पर भी डीएम ने नाराजगी जतायी। उन्होंने यह हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी दशा में सड़क की क्षति नहीं होनी चाहिये, अन्यथा इसके लिये भी कार्रवाई की जायेगी। 

Related posts

खुशखबरी : देवरिया के 2 परिषदीय स्कूलों ने यूपी 100 में बनाई जगह, इन मानकों पर परखा गया

Sunil Kumar Rai

देवरिया हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन : एसडीएम, 2 तहसीलदार और 3 लेखपाल सहित 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होगी विभागीय कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

एटीएस ने रोहिंग्या ऑपरेशन चला 74 को दबोचा : योगी सरकार के शिकंजे का दिखा असर

Rajeev Singh

बूथों का सक्रिय और मजबूत रहना बहुत जरूरी : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : जीएनआईओटी को लंदन की संस्था से मिली मान्यता, नॉर्थ इंडिया का पहला संस्थान बना, छात्रों को मिलेंगे फायदे

Abhishek Kumar Rai

देवरिया महोत्सव के लिए सजा शहर : जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!