खबरेंदेवरिया

स्वतंत्रता दिवस के लिए तय हुई कार्यक्रमों की रूप रेखा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सौंपी ये जिम्मेदारी

Deoria News : आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को मनाये जाने को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अन्तिम रुप दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में तय कार्यक्रम अनुसार स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 13 एवं 14 अगस्त से ही जनपद के सभी शहीद स्मारको एवं महापुरुषों से जुड़े स्थलो की साफ सफाई कराये जाएंगे। इसके लिये ब्लाक स्तर हेतु खण्ड विकास अधिकारी एवं तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदार को एवं नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारियों को उत्तरदायी बनाया गया।

डीएम ने सभी कार्यालय भवनों को 13 से 15 अगस्त की रात्रि में प्रकाशमान किये जाने के साथ समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत गुरुद्वारा से जीआईसी तक रैली निकलेगी तथा जीआईसी में विभाजन की त्रासदी को व्यक्त करने वाली चित्रों की प्रदर्शनी लगेगी।
        
स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत 15 अगस्त को सभी धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना के साथ किया जाएगा। स्थानीय स्टेडियम में क्रास कन्ट्री रेस, 7 बजे सभी स्कूलो से प्रभात-फेरी निकाले जाने का निर्देश दिया गया।

सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 08 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। स्वतंत्रता सेनानियो एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पंच प्रण भी लिया जाएगा तथा वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बेसिक विद्यालयों में वृक्षारोपण किये जाने एवं नगर के सभी महापुरुषों के स्मारक स्थलो एवं प्रतिमाओं पर 09.30 बजे अधिकारियों द्वारा माल्यार्पित किया जायेगा।

सभी स्कूलो में झण्डारोहण किया जायेगा। अपराह्न 03 बजे नगर के वार्डों में साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया जाएगा। 11 अगस्त से 14 अगस्त तक अभियान चलाकर साफ-सफाई कार्य को कराये जाने को कहा गया। इस तरह के कार्यक्रम जनपद में तहसील व ब्लाकों से लेकर ग्रामीण अंचल तक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी में 6.80 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स जीबीसी के लिए तैयार : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लक्ष्य के और करीब पहुंची योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

देवरिया : गेंहू की खरीद में पिछड़ा जिला, डेढ़ महीने में 10 फीसदी से भी कम हुआ क्रय

Abhishek Kumar Rai

शुभारंभ : पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देंगे, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

देवरिया में जल निगम के सहायक अभियंता निलंबित : इस वजह से हुई कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया भाजपा ने हीराबेन मोदी को दी श्रद्धांजलि : सांसद-विधायक ने जताई संवेदना

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : यूपी में 72 फीसदी निवासियों को मिली कोविड की दोनों डोज़, सीएम योगी ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!