खबरेंनोएडा-एनसीआर

अल्टीमेटम : मांगे पूरी नहीं हुईं तो एनपीसीएल का काम बाधित करेंगे किसान, एकता संघ ने दी ये चेतावनी

Greater Noida News : गुरुवार, 3 मार्च को किसान एकता संघ की वार्ता एनपीसीएल के वाइस प्रेसीडेंट सार्थक गांगुली से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष बीडीसी के नेतृत्व में हुई। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया की 3 जनवरी को किसान एकता संघ के बैनर तले बिजली कटौती और दूसरी समस्याओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था।

किसानों ने बिजली से संबंधित 8 मांगे रखीं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में बिल मीटर से न लेने, बिल फिक्स करने, मीटर हटाने, मीटर हटाकर बिल फिक्स किया जाए, ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे हटाने, किसानों को नए कनेक्शन फ्री दिए जाएं और अन्य मांगे रखीं। धरने पर एनपीसीएल के अधिकारी व एसीपी बृजनंदन राय पहुंचे थे। उन्होंने सभी समस्याओं को 1 सप्ताह के अंदर निस्तारित कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन 1 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया, अभी तक किसी भी समस्या का हल नहीं किया गया है।

इसी सिलसिले में आज संगठन ने एनपीसीएल के वाइस प्रेसीडेंट सार्थक गांगुली को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि 25 मार्च तक सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो किसान एकता संघ अनिश्चितकालीन विशाल धरना कर एनपीसीएल के सभी कार्यालय पर तालाबंदी करेगा। इस मौके पर मोहनपाल नागर, वनिश प्रधान, रवि नागर, अजित नवादा, राकेश चौधरी, ओमवीर नागर, अवध रायपुर आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया की 127 ग्राम पंचायतों में होगा उपचुनाव : 2 मार्च को होगा मतदान, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Pushpanjali Srivastava

एक्शन : देवरिया परिवहन विभाग और पुलिस ने 19 वाहन सीज किए, दर्जन भर का कटा चालान

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : अमेरिकी सीईओ ने यूपी के कोविड मैनेजमेंट को अमेरिका से बेहतर बताया, सीएम योगी की तारीफ की

Harindra Kumar Rai

DEORIA : लांच हुआ टीवी समाचार चैनल, विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मीडिया के बारे में रखे ये विचार

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : अखिलेश यादव बोले- धमकियों को रिकॉर्ड करें, सपा सरकार बनने पर इन्हें FIR माना जाएगा, योगी सरकार पर जमकर बरसे

Abhishek Kumar Rai

संकट के समय लोगों की मदद सच्ची इंसानियत : सांसद रमापति राम त्रिपाठी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!