खबरेंदेवरिया

एफपीओ के गठन में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं ग्राम प्रधान : डीएम अखंड प्रताप सिंह

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत सुविखर में ग्राम चौपाल आयोजित कर शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति परखी एवं ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

साथ ही डीएम ने ग्रामवासियों को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के महत्व को समझाया तथा उसके गठन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एफपीओ के गठन में ग्राम प्रधान नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं।

जिलाधिकारी शनिवार अपराह्न 3 बजे सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत सुविखर पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि गांव में कुल 4,92 परिवार हैं ,जिनकी कुल आबादी 3029 है। गांव में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 148 तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की संख्या 414 बताई गई।

इसी प्रकार वृद्धावस्था पेंशन के 63, विधवा पेंशन के 13 एवं दिव्यांग पेंशन के 17 लाभार्थी ग्राम में निवास करते हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से भोजपुरी में संवाद किया।

उन्होंने सर्वप्रथम ग्रामीणों से विद्युत व्यवस्था की विषय में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि विगत दो-तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति काफी खराब रही है और महज 13 से 15 घंटे बिजली मिल रही है।

उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि गांव में 589 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय बने हैं और 69 नए आवेदन आए हैं। उन्होंने शौचालयों की उपयोगिता बढ़ाने का अनुरोध किया।

डीएम ने ग्रामवासियों को एफ़पीओ के महत्व के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि बायोफ्लॉक मत्स्य पालन, बकरी पालन, भीमा प्रजाति के बांस का उत्पादन, मखाना की खेती सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एफपीओ ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर बदलने का सामर्थ्य रखते हैं।

उन्होंने जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में नेतृत्वकारी भूमिका निभाए और अपने-अपने ग्राम पंचायत में 10-10 एफपीओ का गठन कराएं।

जिलाधिकारी ने रुच्चापार एवं इंदुपुर की तर्ज पर गांव के परिषदीय विद्यालय को स्मार्ट विद्यालय में बदलने का निर्देश दिया। डीएम ने गांव में 20 लाख रुपये की लागत से बने अमृत सरोवर परियोजना का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य गांव में जमीनी विवाद का समाधान करना, विकास कार्यों का सत्यापन करना तथा जमीनी हकीकत देखते हुए नए विकास कार्यों का प्रारंभ करना है। इसमें स्थानीय स्तर की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण भी किया।

ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीएसओ संजय पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, ग्राम प्रधान दुर्गेश जायसवाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दिसंबर तक तैयार होगा Gorakhpur Link Expressway : सीएम योगी ने दी डेडलाइन, जानें वर्क प्रोग्रेस

Pushpanjali Srivastava

BIG NEWS : देवरिया में अवैध प्लाटिंग हुई तो नपेंगे लेखपाल, इन साइज के आवासों को मिलेगी छूट, पढ़ें और क्या बदला

Sunil Kumar Rai

भाजपा किसान मोर्चा ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि: पूर्व प्रधानमंत्री को बताया प्रणेता

Sunil Kumar Rai

सड़क और सेतु के निर्माण पर 21159 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार : 21696 किमी लंबे ग्रामीण मार्ग हुए तैयार

Laxmi Srivastava

Gorakhpur News : रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, पार्टी विस्तार की बनी रणनीति

Abhishek Kumar Rai

सिरजम देई में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : मिलीं तमाम कमियां, लापरवाह कर्मियों पर हुआ एक्शन

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!