खबरेंदेवरिया

डीएम अखंड प्रताप सिंह की अपील : ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाएं और बिजली का बिल घटाएं, सरकार दे रही भारी अनुदान

Deoria News : छतों पर दिखते सोलर पैनल जल्द ही देवरिया में सामान्य सी बात होगी। सोलर रूफटॉप संयंत्र लोगों में खासा लोकप्रिय हो रहा है।

हाल के दिनों में देवरिया खास, इंदिरा नगर एवं भटवलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन लोगों ने ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाया है। सोलर रूफ़ टॉप संयंत्र लगवाने वाले लोगों को बिजली कटौती से छुटकारा मिला ही है, साथ ही बिजली के बिल में भी कमी आई है।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार घरेलू विद्युत कनेक्शन के आधार पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। तीन किलोवाट के सोलर पैनल स्थापना पर लगभग 1,95,000 का खर्च आता है।

इस पर केंद्र सरकार द्वारा 43,764 तथा राज्य सरकार द्वारा 30,000 अर्थात कुल 73,764 अनुदान के रूप में मिलते हैं। इस तरह तीन किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल संयंत्र स्थापित करने की लागत 1,21,236 रह जाती है।

जिलाधिकारी ने बताया कि तीन किलोवाट का सोलर रूफ टॉप संयंत्र प्रतिदिन लगभग 12 यूनिट विद्युत का उत्पादन करता है। यदि किसी व्यक्ति का बिजली का बिल 2500 से 3000 रुपये प्रतिमाह आता है तो रूफ़टॉप संयंत्र लगाने के बाद घटकर 500 से 700 रुपये रह जायेगा। इस तरह चार वर्ष के भीतर संयंत्र पर किया गया निवेश वापस हो जाएगा।

यदि कोई व्यक्ति रूफटॉप सोलर संयंत्र के माध्यम से किसी माह अपनी खपत से अधिक बिजली का उत्पादन करता है, तो अतिरिक्त उत्पादित बिजली के मूल्य का समायोजन अग्रिम माह में कर दिया जाता है। ऑनग्रिड सोलर संयंत्र में बैटरी नहीं होती है और पैनल द्वारा उत्पादित बिजली को सीधे घरेलू कनेक्शन से जोड़ दिया जाता है।

उपभोक्ता घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक का रूफ़ टॉप संयंत्र लगवा सकते हैं। एक किलोवाट का संयंत्र स्थापित करने की लागत लगभग 65 हजार रुपये आती है, जिस पर 29,588 रुपये का अनुदान मिलता है। तीन किलोवाट से अधिक का संयंत्र स्थापित करने पर प्रति किलोवाट मिलने वाली अनुदान की राशि में कमी आती है।

परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गोविंद तिवारी ने बताया कि घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल पोर्टल www.solarrooftop.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होता है।

इसके पश्चात यूपीनेडा के पोर्टल पर अधिकृत सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने वाले वेंडरों की सूची में से अपनी सुविधानुसार किसी भी वेंडर का चयन कर सकते हैं। जनपद में सनराइज एनर्जी (मोबाइल – 8707871419) यूपीनेडा द्वारा अधिकृत वेंडर है। संयंत्र स्थापित होने के बाद ही डीबीटी के माध्यम से खाते में अनुदान की राशि ट्रांसफर होती है।

स्थापित सोलर पैनल की 25 से 30 वर्ष की वारंटी होती है। यदि किसी व्यक्ति को ऑनग्रिड सोलर रूफ़ टॉप संयंत्र के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो वह विकास भवन (तृतीय तल) स्थित कार्यालय अथवा उनके मोबाइल नंबर 8005018282 पर संपर्क कर सकता है।

Related posts

विश्व हिंदू परिषद की बड़ी तैयारी : देश के एक लाख गांवों में 24 लाख हितचिंतक बनाएगा संगठन, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में साफ-सफाई के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी : इन नंबरों पर भेजें फोटोज, प्रशासन लेगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

यूपी : 30 जून तक गेंहू खरीदेगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर पर भगवा ध्वज लहराया : पीएम मोदी ने किया धर्म ध्वजारोहण

Kajal Singh

पीएम मोदी की 3 बड़ी घोषणाओं पर सीएम योगी ने जताया हर्ष : नेशनल स्पेस डे और तिरंगा प्वाइंट पर कही ये बड़ी बात

Rajeev Singh

ड्राइविंग ही नहीं ये ट्रेनिंग भी दे रहा परिवहन निगम : युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही योगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!