खबरेंदेवरिया

डीएम के आदेश पर सुलझा रास्ते का विवाद : एसडीएम ने मौके पर जाकर किया समाधान

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीएम रुद्रपुर विपिन द्विवेदी ने पचलड़ी ग्राम में रास्ते के विवाद का समाधान करा दिया है।

पचलड़ी ग्राम निवासी कौशल्या देवी पत्नी राजेंद्र गोंड़ ने ग्राम सभा भूमि के रास्ते पर अतिक्रमण के संबन्ध में शिकायत की थी, जिस पर उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण कर सभी सम्बंधित पक्षों की सहमति से समस्या का समाधान करा दिया।

उप जिलाधिकारी रुद्रपुर ने बताया भूमि राजस्व अभिलेख में नवीन परती भूमि के नाम से अंकित है, जिसमें काफी समय पूर्व से ग्राम वासियों के आने जाने के लिए रास्ता निर्मित है।

बरसात के दृष्टिगत ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी का कार्य कराया जा रहा है। मौके पर मौजूद किसी अन्य ग्रामवासी ने कोई आपत्ति नहीं की। सभी संबंधित पक्षों के आम सहमति से विवाद का समाधान करा दिया गया है।

Related posts

देवरिया : पूर्व बीडीओ और बखरा खास के पूर्व प्रधान समेत 4 पर केस दर्ज, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : सोलर रूफटॉप लगाने पर मिल रही डबल सब्सिडी, इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

Shweta Sharma

Agnipath Protest : रालोद ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की, यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने केंद्र को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

110 दिव्यांगजनों को मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल : सीएसआर फंड से राह हुई आसान, डीएम ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh

Teachers Day 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहवा स्कूल के अध्यापक खुर्शीद अहमद को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी कैबिनेट ने कृषि निर्यात नीति-2019 में संशोधन को मंजूरी दी, किसानों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!