खबरेंदेवरिया

शनिवार से वितरित होगे दिव्यांगजनों को उपकरण : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने केंद्रों पर देखीं तैयारियां

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बीते दिन राजकीय आईटीआई देवरिया एवं बापू इंटर कॉलेज, सलेमपुर का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों को दिए जाने वाले सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उक्त उपकरण वितरण कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता का विषय है। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाये।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के साइट प्लान के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपकरण प्राप्त करने आने वाले दिव्यांगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। डीएम ने पेयजल, भोजन, मोबाइल टॉयलेट आदि के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि आगामी 22, 23 एवं 24 जुलाई को जनपद के कुल 1,490 दिव्यांगजनों को 2,492 सहवर्ती उपकरण एवं 489 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल का वितरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अक्टूबर 2021 में एलिम्को के सहयोग से एडिप योजनांतर्गत व्यापक सर्वे किया गया था, जिसमें दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी कुर्सी, बैसाखी छड़ी, सेलेटर, लेप्रोसी मरीज के लिए एडीएल किट, एमएसआईडी किट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, कान की मशीन सहित विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया था।

उस समय चिन्हित व्यक्तियों को एक पर्ची भी दी गई थी। यदि चिन्हित लाभार्थी के पास उक्त स्लिप उपलब्ध हो तो उसे उपकरण प्राप्त करने के दिन सत्यापन के लिए अनिवार्य रूप से लाये। किंतु, किसी शख्स को मिली स्लिप खो गई हो तो वो उपकरण प्राप्त करने के दिन अपना दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड लेकर आये। डाक्यूमेंट्स से मिलान करने के उपरांत उपकरणों का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत मिलने वाले उपकरणों से दिव्यांगजनों को अत्यंत सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि 22 जुलाई को राजकीय आईटीआई देवरिया, 23 जुलाई को बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर एवं 24 जुलाई को सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय, बीडीओ आनंद प्रकाश, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शोभनाथ, एलिम्को के प्रतिनिधि पंकज द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

नोएडा में 1650 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : प्रशासन ने बनाए 4 शेल्टर, आधा दर्जन टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Rajeev Singh

एडीएम संभालेंगे जिले में कानून-व्यवस्था : विद्युत विभाग की हड़ताल से पहले डीएम ने बनाया प्लान

Rajeev Singh

इंदुपुर से भटनी तक खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : शहर में भी चला अभियान, बाजारों में मचा हड़कंप

Rajeev Singh

Deoria News : अपर जिलाधिकारी ने चुरिया गांव में कटान स्थल का लिया जायजा, ग्रामीणों ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai

देवरिया के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट : डेडलाइन बीतने के वर्षों बाद भी अधूरे, करोड़ों का फंड मिलने के बावजूद…

Sunil Kumar Rai

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा : आरपीएफ ने एक महीने में 365 संदिग्धों से 322 मामले सुलझाए, यात्रियों की चोरी करोड़ों की संपत्ति बरामद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!