खबरेंपूर्वांचल

20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी कुशीनगर एयरपोर्ट का करेंगे शुभारंभ : इस देश से आने वाली पहली फ्लाइट होगी लैंड

Kushinagar news : लंबे इंतजार के बाद कुशीनगर एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) से इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन शीघ्र शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इसी महीने 20 अक्टूबर को यूपी के इस तीसरे क्रियाशील हवाई अड्डे का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय केंद्र बन जाएगा। महात्मा बुध की परिनिर्वाण स्थली होने की वजह से इस जिले का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। अब अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स मिलने से विदेशी पर्यटक यहां सीधे पहुंच सकेंगे। इससे सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।

बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के अनुरोध पर केंद्रीय कैबिनेट ने साल 2020 में कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ान सेवाओं को मान्यता दी थी। अब सीएम की पहल पर इस हवाई अड्डे के 3.2 किमी लंबे रनवे से पहली उड़ान (लैंडिंग व टेकऑफ) भी अंतरराष्ट्रीय होगी। 20 अक्टूबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति का विमान 125 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। उनके साथ कई बौद्ध भिक्षु भी रहेंगे। इसके साथ ही कुशीनगर उत्तर प्रदेश का तीसरा क्रियाशील अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ और लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले से संचालित हो रही हैं।

विदेशी पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत

पर्यटन के नजरिए से देखें तो कुशीनगर का महत्व देश के चुनिंदा स्थानों में है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों का कुशीनगर से गहरा रिश्ता है। महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में ही स्थित है। इस वजह से पूरे साल यहां बौद्ध धर्म के अनुयायी भारी संख्या में आते रहते हैं। बौद्ध धर्म को मानने वाले कई देश जैसे श्रीलंका, थाईलैंड, कंबोडिया, जापान, सिंगापुर और चीन काफी पहले से कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की इच्छा जता रहे थे।

पूर्वी यूपी का खास महत्व है

बौद्ध धर्मावलम्बियों के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का विशेष महत्व है। महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश पूर्वी उत्तर प्रदेश के सारनाथ में दिया था। श्रावस्ती में उन्होंने सबसे ज्यादा चातुर्मास बिताया था। कपिलवस्तु उनकी राजधानी थी। इसके अलावा महात्मा बुद्ध का कौशांबी और संकिसा से गहरा रिश्ता था। बौद्ध धर्म में इन छह स्थानों को पवित्र माना गया है।

बौद्ध सर्किट को बल मिलेगा

केंद्र और राज्य सरकार पहले से ही बौद्ध सर्किट को नया रूप देने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में काफी काम भी हुआ है। लेकिन कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बौद्ध सर्किट के लिहाज से बहुत अहम होगा। इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वरन विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार हमेशा धीमी रही है। पर इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुशीनगर, आसपास के दूसरे जिलों और गोरखपुर मंडल में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

Related posts

सहूलियत : रुद्रपुर में 20 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों का बनेगा प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी रहेंगे मौजूद

Abhishek Kumar Rai

सतर्कताः त्योहारों पर एलर्ट देवरिया प्रशासन, शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस की गश्त बढ़ी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आरोग्य भारती के फ्री हेल्थ कैंप में पहुंचीं पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडे, सैकड़ों लोगों का हुआ इलाज

Rajeev Singh

किसानों को समृद्धशाली बनाएगा बजट : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Sunil Kumar Rai

DEORIA : संगठनों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को खारिज करने की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गिनाईं यह बड़ी वजहें

Sunil Kumar Rai

Deoria news : खाद्य विभाग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के किचन और स्टोर की जांच की, 500 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!