खबरेंपूर्वांचल

सीएम ने पीएम को भेंट की तनछुई जामावर : बनारस की बनी बेहतरीन साफ्ट स्टोन जाली, जानें क्यों है ये खास

Varanasi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बनारस की बनी साफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट भेंट कर उनका स्वागत किया। वाराणसी के इस जीआई क्राफ्ट पर गोवर्धन पर्वत पर गायों के झुंड की आकृति बड़ी बारीकी से उकेरी गई है।

पद्मश्री सम्मानित जीआई विशेषज्ञ डॉ रजनी कांत ने बताया कि रामनगर निवासी स्टेट अवार्डी स्टोन क्राफ्ट शिल्पी बच्चे लाल मौर्या ने एक सिंगल स्टोन पर जाली क्राफ्ट तकनीक से गोवर्धन पर्वत बना कर उस पर 11 गाय और बछड़ों का झुंड बनाकर कर जंगल के दृश्य भी बहुत बारीकी से दर्शाए हैं।

सिल्क का तनछुई जामावर अंगवस्त्र फुलवरियां, पीलीकोठी के मास्टर बुनकर रमजान अली ने जीआई टैग के साथ बुना। यह काशी की हैंडलूम वीविंग का शानदार उदाहरण है।

इसमें रेशम के 5 रंग के धागों का प्रयोग किया गया और ब्रोकेड बुनाई का जामावार पैटर्न है, जिसमें पीछे के तरफ धागा नहीं दिखता है। काशी के शिल्पियों, बुनकरों में उत्साह है कि प्रधानमंत्री उनके ब्रांड एम्बेसडर हैं।

Related posts

देवरिया : सदर सीट पर होगी कांटे की टक्कर, सपा ने पूर्व भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे को बनाया उम्मीदवार

Sunil Kumar Rai

सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी : हर वोटर तक पहुंचेगी पार्टी, बैतालपुर में बनी रणनीति

Rajeev Singh

Deoria News : डीएम ने डिमांड आधारित कौशल प्रशिक्षण पर दिया जोर, बदलाव के लिए दिए आदेश

Harindra Kumar Rai

भाजपा देवरिया कार्यसमिति की बैठक में बनी रणनीति : सूर्य प्रताप शाही बोले-बीजेपी ने जनता में विश्वास और भरोसा पैदा किया

Rajeev Singh

Deoria News : नेहरू युवा केंद्र ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्मदिन, जानें किसने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : 59 विधानसभा सीट के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना, चुनाव आयोग ने लगाए ये प्रतिबंध

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!