खबरेंदेवरिया

देवरिया : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले तैयारियां तेज, प्रशासन और पदाधिकारियों ने की समीक्षा

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आगामी देवरिया आगमन से पहले जिला प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। आज पार्टी के जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन आईएएस (DM Ashutosh Niranjan IAS) और एसपी श्रीपति मिश्र ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।

दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के चौथे चरण के बाद सभी बड़ी हस्तियों का कार्यक्रम पूर्वांचल में होने वाला है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री की 1 मार्च को देवरिया में रैली प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है। जिला प्रशासन भी पीएम की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। सभी विभागों को एलर्ट रखा गया है।

पूर्वांचल में तेज होगी हलचल
इसी क्रम में आज सभी वरिष्ठ अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पीएम की सुरक्षा और उनकी अगवानी की रणनीति बनाई गई। अन्य बिंदुओं पर भी मंथन की गई। देवरिया में यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। ऐसे में 1 मार्च को पीएम बड़ी रैली कर यहां के मतदाताओं को रिझाएंगे। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी को यहां से 7 में से 6 सीटों पर जीत मिली थी।

ये है कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए पीएम गोरखपुर क्षेत्र में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 27 फरवरी को वह बस्ती, 28 फरवरी को महाराजगंज और 1 मार्च को देवरिया तथा बलिया के लोगों से मुखातिब होंगे। प्रधानमंत्री 27 फरवरी को बस्ती से ही मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसे वर्चुअल माध्यम से पूरे देश में प्रसारित किया जाएगा।

10 जिलों में होगा मतदान
पूर्वांचल के 10 जनपदों बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, देवरिया और बलिया में यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। उससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षेत्र में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।

दो जिलों में है कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक देवरिया की जनसभा को संबोधित करने के बाद वह पड़ोसी जिले बलिया जाएंगे। अगर समयाभाव हुआ, तो बलिया की जनसभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। पीएम की अगवानी को लेकर देवरिया भाजपा उत्साह में है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

Related posts

देवरिया में शुरू हुई हल्दी की प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग: किसानों में उत्साह, प्रशासन करेगा हर तरह से मदद

Rajeev Singh

इस वर्ष 62000 मार्गों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : लक्ष्य हासिल करने के लिए बना ये प्लान

Sunil Kumar Rai

मूर्ति विसर्जन को तैयार देवरिया के घाट : डीएम और एसपी ने देखीं तैयारियां, रहेंगे ये खास प्रबंध

Rajeev Singh

जल जीवन मिशन की हकीकत : ग्रामीणों ने सीडीओ को गिनाईं समस्याएं, लीक हो रहे पाइप से पानी की आपूर्ति बाधित, दो एजेंसी पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

DEORIA : भाजपा महिला मोर्चा का क्षेत्रीय प्रशिक्षण सम्पन्न, सांसद गीता शाक्य बोलीं-राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

Shweta Sharma

डीएम के आदेश पर देवरिया के 26 पेट्रोल पंपों पर छापेमारी : 11 पर मिलीं कमियां, नोटिस जारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!