खबरेंदेवरिया

सलेमपुर सीएचसी में शुरू हुआ 50 बेड का नया अस्पताल : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया पूजन, लोगों को दिलाया ये भरोसा

Deoria News : सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने 50 बेड के नए अस्पताल का मन्त्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन एवम लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को अस्पताल की सौगात दी। इसके अतिरिक्त सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बेड का आईसीयू एवम बीपीएचयू बनाया जाएगा।

राज्य मंत्री ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सलेमपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिस भी संसाधन की जरूरत पड़ेगी, स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाएगा। सभी सुविधा लोगों को मिलेगी। प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।

यह अस्पताल इस क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यहां कम खर्च में लोगों को प्राथमिक और आकस्मिक इलाज मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सेवा देने के लिए संकल्पित है। सीएमओ डॉ राजेश झा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू, अजय दूबे वत्स, बीके शुक्ला, बृजेश धर दूबे, पुनीत शाही, मुरली मिश्र, सन्दीप श्रीवास्तव, अवधेश यादव, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, राजीव मिश्र, रामेश्वर सिंह, विनय तिवारी, नागेन्द्र गुप्ता, मोहित मद्देशिया, श्रीराम यादव, बचनदेव गोंड़, इन्द्रजित मौर्य, जयप्रकाश शाह, अमरदत्त यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

लोकार्पण से पहले हादसा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग तोड़ खाई में गिरा गश्ती वाहन, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Sunil Kumar Rai

नेत्रहीन शिम्पी पाल ने बढ़ाया देवरिया का मान : यूजीसी नेट परीक्षा में मिला पहला रैंक, भाई ने भावुक शब्दों में दी बहन को बधाई, पढ़ें

Abhishek Kumar Rai

आरोग्य भारती ने लोगों को वितरित की औषधि : इन औषधियों का प्रयोग कर बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर : सीएम योगी ने जिले को सौंपी 25 इलेक्ट्रिक बसें, बोले- विकास का कोई विकल्प नहीं होता, जानें इसके मायने

Sunil Kumar Rai

अवसर : सरकार की इस योजना से बेरोजगार शुरू करें अपना कारोबार, जानें किस व्यवसाय के लिए कितनी राशि मिलेगी

Sunil Kumar Rai

यूपी के 1.91 करोड़ छात्रों को तोहफा : सीएम योगी ने अभिभावकों के खाते में फंड ट्रांसफर किया, इस काम में होगा इस्तेमाल

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!