खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : देवरिया के इस स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर होगा निर्माण

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को रुद्रपुर के रामचक ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम लखन अमृत सरोवर परियोजना का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

बीडीओ रुद्रपुर विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि 30 लाख रुपये की लागत से 1.34 एकड़ में विस्तृत सरोवर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्रस्तावित अमृत सरोवर की जलग्रहण क्षमता 10000 क्यूबिक मीटर है। अमृत सरोवर परियोजना के अंतर्गत ग्रामवासियों के टहलने के लिए पाथ-वे, तालाब में आने जाने के लिए इनलेट एवं आउटलेट, रैंप, सीढी, वृक्षारोपण, प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था का प्राविधान किया गया है।

जिलाधिकारी ने कार्य को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम रुद्रपुर अरुण कुमार, डीसी मनरेगा बीएस राय, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पिडरा पुल का निरीक्षण
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार अपराह्न पिडरा पुल का निरीक्षण किया। डीएम ने पुल को भारी वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण एनके जाडिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया : पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, इसी सत्र से आरम्भ होंगे शैक्षणिक कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

खास खबर : योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल को बीमारू से बेहतर बनाया, 5 दशक से फैली बीमारियों से मिली मुक्ति

Abhishek Kumar Rai

एक नवंबर से होगी धान की खरीद : हर किसान की फसल खरीदी जाएगी, डीएम ने दो अधिकारियों का वेतन रोका, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

प्राइवेट स्कूलों में रिजर्व 25 प्रतिशत सीटों पर अगले हफ्ते से आवेदन शुरू : जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शैक्षिक संस्थानों को देना होगा टोबैको फ्री कैंपस का प्रमाण पत्र : डीएम ने धारा-6 के कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन : बच्चों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाओं वाले कक्ष में शिक्षा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!