खबरेंदेवरिया

सोमवार को देवरिया आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और सीएम योगी : सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Deoria News : कैबिनेट मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय व हाइवेज, भारत सरकार नितिन गड़करी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 12 जून को देवरिया में राष्ट्र को समर्पण और एनएच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री नितिन गड़करी का 12 जून को अपराह्न 02:50 बजे विशेष उड़ान से चीनी मिल ग्राउंड में आगमन होगा। दोपहर 3-4 बजे तक वह राष्ट्र को समर्पण और एनएच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। अपराह्न 4.10 बजे चीनी मिल ग्राउंड से प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी का आगमन सोमवार, 12 जून को अपराह्न 02:45 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से चीनी मिल ग्राउंड में होगा। जनपद के सभी जनप्रतिनिधि इस मौके पर देवरिया में मौजूद रहेंगे।

जिला प्रशासन केंद्रीय मंत्री और सीएम की अगवानी की तैयारी में पहले से जुटा है। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को एलर्ट मोड पर रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के स्वागत को आतुर हैं।

Related posts

Deoria News : भाजपाइयों ने किया कारसेवक का सम्मान, सांसद ने बताया ऐतिहासिक पल

Rajeev Singh

यूपी रोडवेज के 50 साल : सीएम योगी ने 100 नई राजधानी बसों को दिखाई हरी झंडी, हर गांव तक बसें चलाने का…

Sunil Kumar Rai

जनसेवा के 20 साल : मोदी@20 कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएगी देवरिया भाजपा, सांसद हरीश द्विवेदी और प्रोफेसर वाचस्पति द्विवेदी समेत बड़ी हस्तियां लेंगी हिस्सा

Sunil Kumar Rai

आईटीआई प्राचार्य को नोटिस : मुख्य विकास अधिकारी ने लिया एक्शन, यूपीपीसीएल को दी अगले महीने तक की टाइम लाइन

Rajeev Singh

देवरिया में सोमवार को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी सुनेंगे समस्याएं

Pushpanjali Srivastava

प्रतिभावान कलाकारों की खोज : डीएम ने निर्णायक मंडल गठित की, इन अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!