खबरेंदेवरिया

देवरिया में लगाए जाएंगे 3148860 पौधे : जिलाधिकारी ने विभागों का तय किया टारगेट, लोगों से भी की अपील

Deoria News : कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की देर सायं जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी जुलाई माह के प्रथम पखवाड़े में होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की गई। इस वर्ष जनपद में कुल 3148860 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए बृहत अभियान चलाया जाएगा। कुल 2332360 पौधों का रोपण जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा तथा 816500 पौधों का रोपण वन विभाग द्वारा किया जाना है। पौधा रोपने के लिए गड्ढों की खुदाई प्रत्येक दशा में 25 जून तक कर ली जाए, जिससे वृक्षारोपण के लिए भूमि की उर्वरा शक्ति अनुकूलतम स्थिति में पहुँीच जाए। वृक्षारोपण के उपरांत पौधे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए जाए।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ रस्म अदायगी भर न रहे, बल्कि जनपद के हरित क्षेत्र में शासन की मंशा के अनुरूप वृद्धि दिखनी भी चाहिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि वृक्षारोपण जमीन पर वास्तविक रूप में होना चाहिए न कि सिर्फ कागजी प्रक्रिया तक सीमित रहे। वो स्वयं वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण कर वास्तविकता को परखेंगे और कमी मिलेगी तो कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देशित किया की लक्ष्य के सापेक्ष पौधों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। फलदार एवं वाणिज्यिक उपयोग वाले पौधों की मांग के सापेक्ष उपलब्धता होना अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जन भागीदारी को भी प्रोत्साहन दिया जाए। व्यापक जनभागीदारी से ही अभियान की सफलता सुनिश्चित होगी।

सामाजिक वानिकी प्रभाग देवरिया के प्राभागीय निदेशक जगदीश आर. ने बताया कि
-ग्राम्य विकास विभाग 1353000
-राजस्व विभाग 113000
-पंचायतीराज विभाग 137000
-कृषि विभाग 290000
-उद्यान विभाग 166000
-उच्च शिक्षा विभाग 15000
-लोक निर्माण विभाग 9000
-नगर विकास विभाग 23000
-सहकारिता विभाग 6020
-पुलिस विभाग 5040
-परिवहन विभाग 2200
-श्रम विभाग 2300
-प्राविधिक शिक्षा 4000
-बेसिक शिक्षा 24000
-माध्यमिक शिक्षा 8000
-उर्जा विभाग (विद्युत विभाग) 2800
-उद्योग विभाग 7000
-पशुपालन विभाग 4000
-जल शक्ति विभाग(सिंचाई विभाग) 9000
-औद्योगिक विकास विभाग 4000
-पर्यावरण विभाग 142000
-स्वास्थ्य विभाग 6000 पौधे लगाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीएफओ जगदीश आर, सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, ईओ रोहित सिंह, डीडी कृषि विकेश कुमार, सीवीओ अरविंद कुमार वैश्य, जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

शिक्षित ही नहीं स्किल्ड भी हो रहीं प्रदेश की बेटियां : योगी सरकार के इन अभियान से बदल रहे हालात

Shweta Sharma

मतदान से पहले देवरिया में अधिकारियों की मैराथन बैठक : डीएम ने अराजक तत्वों को दी चेतावनी, पर्यवेक्षक ने सुरक्षाकर्मियों…

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी बोले : बच्चों के लिए हर गांव में बनाए जा रहे खेल मैदान, स्पोर्ट्स कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

उप जिलाधिकारी ने बिना एसएमएस कंबाइन जब्त किया : पराली जलाते पकड़े गए किसान, ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई आग

Sunil Kumar Rai

अजब-गजब : बारात न ले जाने से दुःखी दोस्त ने दूल्हे को भेजा 50 लाख का मानहानि नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

108 महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा यूपी परिवहन निगम : पढ़ें पूरी जानकारी

Shweta Sharma
error: Content is protected !!