खबरेंदेवरिया

देवरिया में इस महीने 3 दिन लगेगा रोजगार मेला : हजारों युवाओं की भर्ती करेंगी कंपनियां, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

Deoria News : जिला सेवायोजन अधिकारी देवरिया ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया 15 जून को खण्ड विकास कार्यालय, रामपुर कारखाना, 17 एवं 22 जून को जिला सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई कैम्पस देवरिया मे रोजगार मेला का आयोजन कराएगा।

उन्होंने इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों को अवगत कराया है कि वो अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेला में सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त कर सकते है। रोजगार मेला संबंधित स्थानों पर पूर्वान्ह 10.30 बजे से निःशुल्क आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। मेला में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन सेवायोजन पोर्टल पर भी इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों के लिए न्युनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल उर्त्तीण तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है। निर्धारित योग्यता एवं आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी इन तिथियों को सुबह 10.30 बजे अपने पंजीयन कार्ड के साथ रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन कम्पनी में पद के अनुसार देय होगा। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क करें।

Related posts

अवसर : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ी, प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन

Satyendra Kr Vishwakarma

इंसेफेलाइटिस की तरह कुपोषण का भी खात्मा करेगी योगी सरकार : विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

Swapnil Yadav

Share Market : रिलायंस और टीसीएस समेत इन 8 कंपनियों की हैसियत घटी, पिछले हफ्ते सेंसेक्स में भारी गिरावट

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार का बड़ा फैसला : पहले होगी आवास की व्यवस्था फिर होगी बेदखली, सीएम ने तय की डीएम की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 57 गांव बाढ़ की चपेट में : जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने लिया जायजा, वितरित की राहत सामग्री

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने गोरखपुर में रेशम कृषि मेला-2023 का किया शुभारम्भ : किसानों को बताया उत्पादन बढ़ाने के तरीके

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!