खबरेंदेवरिया

इंडस्ट्रियल एस्टेट देवरिया में हटाया गया अतिक्रमण : इन प्लॉट पर चले बुलजोडर, प्रशासन ने दिया कड़ा संदेश

Deoria News : देवरिया के उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया है कि जिलाधिकारी एवं उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को राजकीय औद्योगिक आस्थान देवरिया में भुखण्ड संख्या-एस-1, मेसर्स अंचल भारती प्रिंटिंग प्रेस एवं मेसर्स केमिकल एण्ड एलायड प्रोडक्ट भूखण्ड संख्या-ए-1 द्वारा राजकीय औद्योगिक आस्थान में आम सड़क पर किये गये अतिक्रमण को जिला प्रशासन की मदद से दूर करा दिया गया है।

इससे उत्पन्न मलबे को नगर पालिका की मदद से हटवाया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि इस प्रकार अवमुक्त हुई सड़क पर लोक निर्माण विभाग देवरिया को अवशेष सड़क का निर्माण कराये जाने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को अवगत कराया गया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई अवैध अतिक्रमण फिर पाया गया, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

जिलाधिकारी ने बताया कि 28 मई को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जनपद के 1918 बूथों पर 0-5 वर्ष के लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप की खुराक दी जाएगी। जनपद में कुल 4,93,881 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबन्ध में 26 एवं 27 मई को पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

29 मई से 03 जून तक जनपद में घर घर जाकर 0- 5 वर्ष के लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप दिए जाएंगे। 5 जून को छूटे हुए बच्चों को खुराक दी जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप जरूर दें।

डीएम जेपी सिंह ने आयोजित पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागो को समन्वय के साथ 0-5 वर्ष के लक्षित बच्चो को शतप्रतिशत पोलियो ड्रॉप पिलाये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास हो कि कोई भी बच्चा इससे वंचित न होने पाये।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सक्रिय भूमिका निभाते हुए ड्यू लिस्ट तैयार करें और सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की खुराक उपलब्ध कराएं।

Related posts

Deoria News : देवरिया नगर पालिका के वार्डों की चौहद्दी पर उठे सवाल, निवासियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां

Abhishek Kumar Rai

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से नोएडा में बाढ़ का खतरा : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

Satyendra Kr Vishwakarma

विभाजन विभीषिका दिवस : देवरिया भाजपा ने मौन जुलूस निकाल बंटवारे के बलिदानियों को किया नमन, सांसद और विधायक ने की अगुवाई

Sunil Kumar Rai

किसान मेला : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पथरदेवा में जनसभा को किया संबोधित, कृषि मंत्री के कार्यकाल को बताया मील का पत्थर

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर : माफिया के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन, मगर गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़े जाएंगे : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : बीईओ की जांच में 93 अध्यापक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, बीएसए ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!