खबरेंदेवरिया

सलेमपुर में अभिनेता रवि किशन का हुआ जोरदार स्वागत : एमपी रविंद्र कुशवाहा संग दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा

Deoria News : जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कृषक एक्सप्रेस से सलेमपुर पहुंचे फ़िल्म अभिनेता एवं गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ला का स्वागत फूल-मालाओं से लादकर किया।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-2 पर रविकिशन के उतरने के बाद यात्रियों और लोगों में अभिनेता के साथ फ़ोटो खिंचाने एवम सेल्फी लेने वालों की भारी भीड़ जुट गई। साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर निकाय में इस बार भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी
स्टेशन पर स्वागत के बाद सांसद रविकिशन शुक्ला ने समता निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने इसकी वजह भाजपा सरकार के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को दिया। बीजेपी सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। पहले माफिया राज था। अब माफिया घुटनों के बल पर आ गए हैं।

दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर में किया दर्शन
गोरखपुर सांसद रविकिशन शुक्ला एवम सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने मझौलीराज स्थित दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर में पूजा-अर्चना किया। मन्दिर में हर – हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में भी अभिनेता रविकिशन को देखने के लिए युवा उत्साहित दिखे।

ये रहे मौजूद
उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचन्द्र तिवारी, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, कन्हैया लाल जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमित सिंह बबलू, बलबीर सिंह दादा, अजय दूबे वत्स, सत्यप्रकाश सिंह, विनय पाण्डेय, अशोक तिवारी, शेषनाथ भाई, उमाकान्त मिश्र, बचनदेव गोंड़, विकास रौनियार, अशोक कुशवाहा, अशोक प्रजापति, अनिल ठाकुर, अवधेश मद्देशिया, राजेश शाह, सत्यम कुशवाहा, लव वर्मा आदि मौजूद रहे।

बेल्थरा नगर निकाय रोड शो के लिए प्रस्थान
सलेमपुर में लगभग 2.30 घण्टे गुजारने के बाद सांसद दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव प्रचार रोड शो के लिए बेल्थरा के लिए रवाना हो गए।

Related posts

BREAKING : सपा ने 8 प्रत्याशियों की घोषणा की, हाटा विधानसभा से रणविजय को बनाया उम्मीदवार

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने 5 मामलों में क्विक रिस्पांस टीम गठित की : एसपी संकल्प शर्मा संग सदर तहसील में सुनीं समस्याएं

Rajeev Singh

मिलिए सीएम योगी के शहर गोरखपुर के झाड़ू बाबा से : गोरखनाथ मंदिर से मिली सफाई की प्रेरणा, पत्नी ने दिखाई राह

Abhishek Kumar Rai

उसरा बाजार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से मिलेंगे कई लाभ : पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी गति, डीएम ने 15 दिन का दिया वक्त

Rajeev Singh

BREAKING : देवरिया में ट्रक की टक्कर से 2 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर की ये मांग

Sunil Kumar Rai

यूपी में इन बच्चों को भी मिलेगा अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ : शासन से मिली एनओसी

Shweta Sharma
error: Content is protected !!