खबरेंदेवरिया

एमएलसी अनूप गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश : सलेमपुर में बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगा वोट

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर ने नगर पंचायत चुनाव के संदर्भ में जीएम एकेडमी सलेमपुर में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। प्रत्येक कार्यकर्ता की भावना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं की पीड़ा को समझती है। आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास की गाथा लिख रही है।

उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक आवास देने का काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। डबल इंजन की सरकार के साथ अगर तीसरा पहिया नगर पंचायत का जुड़ जाता है, तो विकास की गति और तीव्र हो जाएगी। भाजपा सरकार के पहले 70 साल में विकास की कोई माडल योजना नहीं थी।

महामंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना कालखण्ड से देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आवास देने का काम किया। भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के रास्ते पर चलकर गरीब लोगों के लिए आज कार्य कर रही है। सौभाग्य योजना के तहत विधुतीकरण से लोगों के जीवन मे उजाला भरने का काम किया गया।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह मन्टू के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि अगर भाजपा जीतती है, तो आने वाली योजनाएं नगर पंचायत सलेमपुर में प्रसारित होते दिखेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा अपने कार्यों के दम पर नगर निकाय चुनाव में विजय प्राप्त करेगी। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करें।

भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह मन्टू ने कहा कि अगर मुझे आपलोग मत देते हैं, तो मैं पूरे सलेमपुर के लोगों को बिजली, पानी, नाली की समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास करूंगा और नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने की कोशिश करूंगा।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक जायसवाल ने किया। इस अवसर पर रामदास मिश्र, कन्हैया लाल जायसवाल, सम्पूर्णानंद गुप्ता, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बृजेश धर दूबे, रविशंकर मिश्र, शेषनाथ भाई, अजय दूबे वत्स, धनन्जय चतुर्वेदी, अशोक तिवारी, विकास रौनियार आदि मौजूद रहे।

Related posts

नोएडा में अफसरों के काम का बदलेगा तरीका : लगानी होगी ये लिस्ट, डीएम ने विभागों का किया निरीक्षण

Swapnil Yadav

भाजपा किसान मोर्चा ने पीएम को दिया धन्यवाद : गिरीश तिवारी बोले-किसानों के साथ मोदी सरकार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया के स्कूलों में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को कृषि मंत्री करेंगे सम्मानित

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : सीडीओ ने बारिश से टूटे कुर्ना लिंक नाले का किया स्थलीय निरीक्षण, इंजीनियर्स ने बताई ये वजहें, लैब में होगी टेस्टिंग

Sunil Kumar Rai

निजी भूमि पर बन रहा कब्रिस्तान : पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार, डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

खास खबर : देश में दूध का उत्पादन गेहूं और चावल से ज्यादा, भारत तैयार कर रहा मवेशियों का सबसे बड़ा डाटाबेस, जानें डेयरी सेक्टर में हुए बड़े बदलाव

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!