उत्तर प्रदेशखबरें

G-20 के मेहमान देखेंगे काशी के प्रसिद्ध घाटों की अद्भुत छटा : योगी सरकार ने की खास तैयारी, जानें

Varanasi News : काशी में उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे अर्धचन्द्राकार घाट की ख्याति पूरे विश्व में है। दुनिया के समृद्ध और शक्तिशाली जी-20 देशों के मेहमान नौका विहार के साथ घाटों के किनारे खड़े भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों की प्रतीक इमारतों का नजारा देखेंगे। योगी सरकार काशी के घाटों को खूबसूरत बनाने के लिए इमारतों को स्टोन व सीढ़ियों के रंग में रंगवा रही है। घाटों पर कुछ जगह पर अलग अलग थीम पर चित्रकारी भी की जाएगी।

जी-20 देशों के मेहमानों के ग्रैंड वेलकम के लिए योगी सरकार काशी की विरासतों को संजो रही है। सरकार काशी के घाटों के किनारे खड़ी इमारतों को पेंट करा रही है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि 84 घाटों को स्टोन व सीढ़ियों के रंग में रंगा जा रहा है। जिससे घाट के किनारों के भवन अपने प्राकृतिक रंग में दिखाई दें। वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया की घाटों के किनारे उपलब्ध स्थानों पर शिव तांडव जैसी चित्रकारी भी कराई जाएगी। इसके अलावा घाटों पर फसाड लाइट भी लगाई जाएगी, जिससे घाटों की सुंदरता और निखर कर आएगी।

योगी सरकार दुनिया के शक्तिशाली देशों के बीच विश्व के सबसे प्राचीन और जीवंत शहर काशी के हर एक धरोहर की तस्वीर पेश करेगी, जिससे काशी आने वाले जी-20 के मेहमान अपने जेहन में इतिहास से भी प्राचीन शहर काशी की हर रंग की तस्वीर अपने साथ लेकर जाएं।

जी-20 में शामिल देश
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ।

काशी में जी-20 समिट

पहला दिन – 17 अप्रैल 2023

  • ओपनिंग ऑफ़ एमएसीएस (मीटिंग ऑफ़ एग्रीकल्चरल चीफ साइंटिस्ट) 2023, सस्टनैबल एग्रीफूड सिस्टम फॉर हेल्दी पीपल एंड प्लेनेट।
  • पहला सेशन : विषय- फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन: रोल ऑफ़ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन
  • दूसरा सेशन : विषय- रेसिलिएंट (Resilient) एग्री फूड सिस्टम
  • प्रतिनिधि शाम को क्रूज से गंगा आरती देखने के लिए जाएंगे।

दूसरा दिन – 18 अप्रैल 2023

  • तीसरा सेशन : विषय- डिजिटल एग्रीकल्चर एंड सस्टेनेबल एग्री वैल्यू चेन।
  • चौथा सेशन : विषय- पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप इन एग्रीकल्चर आरएंडडी: पर्सपेक्टिव फ्रॉम डेवलप्ड एंड डेवलपिंग कन्ट्रीज।
  • डिस्कशन ऑन MACS 2023 कम्युनिक ओनली जी-20 मेंबर्स स्टेटस तो पार्टिसिपेट
  • स्टेटेमेंट बाई इनकमिंग प्रेसीडेंसी ब्राज़ील स्टेटमेंट बाई जी-20 MACS चेयर, इंडिया
  • मेहमान शाम को सारनाथ जाएंगे। यहाँ म्यूजियम व लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। बुद्धा थीम पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ डिनर करेंगे।

तीसरा दिन 19 अप्रैल 2023

  • डिस्कशन एंड फाइनलाइज़ेशन ऑफ़ द MACS (मीटिंग ऑफ़ एग्रीकल्चरल चीफ साइंटिस्ट)-2023 कम्युनिक
  • मेहमान दोपहर में बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन (टीएफसी) सेंटर का भ्रमण करेंगे
  • रात में शास्त्रीय संगीत के साथ फेयरवेल डिनर।

Related posts

गोरखपुरः इस प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन भी रहे मौजूद

Sunil Kumar Rai

यूपी की दो विधान सभा सीटों पर होगा उपचुनाव : कार्यक्रम जारी, दांव पर आजम खान की बादशाहत

Swapnil Yadav

डीएम ने जिला प्रोबेशन और पंचायत राज अधिकारी समेत 4 का वेतन रोका : अन्य अफसरों को दी चेतावनी

Rajeev Singh

देवरिया में अफसरों की मनमानी : डीएम की जांच में गायब मिले 4 सहायक अभियंता और 2 कर्मी, हुई कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

ज्यादा चार्ज लेने वाले सुविधा केंद्रों पर होगी कार्रवाई : डीएम ने मांगी लिस्ट, जानें तय शुल्क दरें

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पंजाब में पड़ोसियों को फंसाने के लिए देवरिया में की हत्या, पुलिस ने चिउरहां गांव मर्डर मिस्ट्री सुलझाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!