खबरेंदेवरिया

लू से बचाव को बरतें ये एहतियात : राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की गाइडलाइन, देवरिया प्रशासन ने की लोगों से अपील

Deoria News : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लू से बचाव हेतु गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लू से जन-हानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली मानवीय क्षति की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरते। कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक के बीच में। जितनी बार हो सके पानी पीएं, प्यास न लगे तो भी पानी पीएं। हल्के रंग के ढीले-ढीले सूती कपड़े पहनें।

धूप से बचने के लिए गमछा टोपी, छाता, धूप का चश्मा,जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखें। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें, यह शरीर को निर्जलित कर सकते हैं। अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे सिर और गर्दन पर रखे।

अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आए तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छांछ, आम का पना इत्यादि का सेवन करें। जानवरों को छाव में रखें और उसे खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठंडा रखे, पर्दे शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खुली रखें। फैन, ढीले कपड़े उपयोग करें। ठंड़े पानी से बार-बार नहाएं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें। खाना बनाते समय कमरे की खिड़की एवं दरवाजे खुले रखें, जिससे हवा का आना जाना बना रहे। नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचे। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।

खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमीनियम पन्नी इत्यादि से ढक कर रखें ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएँ आती है, काले पर्दे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वनुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।

बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़े। जहाँ तक संभव हो घर में ही रहे तथा सूर्य के सम्पर्क से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहाँ तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढक कर रखें।

Related posts

Ground Report : कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में नहीं हो रही धान की खरीद, पहाड़पुर क्रय केंद्र पर लगा ताला

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : 24 जनवरी से कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त राशन, इस तिथि तक होगा वितरण

Satyendra Kr Vishwakarma

तैयारी : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा के एक साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम, जानें क्या होगा खास

Sunil Kumar Rai

DEORIA : पकड़ी वीरभद्र गांव की पूर्व प्रधान ने कबूला भ्रष्टाचार, होगी रिकवरी और कानूनी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Ayodhya Deepotsav 2021 : आज शाम 9 लाख दीयों से रोशन होगी अयोध्या, योगी सरकार बनाएगी नया रिकॉर्ड, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

बेलडाड़ मार्ग के लिए तीसरी बार निकला टेंडर : पेंशनर्स के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य, पढ़ें देवरिया की 3 जरूरी खबरें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!