खबरेंनोएडा-एनसीआर

अंबेडकर जयंती पर ग्रेटर नोएडा में जुटे अधिवक्ता : विश्व हिन्दू परिषद की संगोष्ठी में उठा धर्मांतरण का मुद्दा

Gautam Buddh Nagar : विश्व हिंदू परिषद, धर्म प्रसार विभाग की तरफ से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अधिवक्ता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्टीय हरित अधिकरण के मेंबर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने संंविधान के आर्टिकल 30 की विसंगतियों पर अपने विचार रखे और यह बताया कि संविधान सभी धर्मों को समान अधिकार देता है। अत: धर्म के आधार पर माइनारिटी को विशेष अधिकार देना संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है ।

मुुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री मिलिन्द परान्डे ने देश में बढते हुए धर्मातरण, लव जिहाद के मामलों पर चिन्ता व्यक्त की और बताया कि 7 राज्यों मे धर्मातरण विरोधी कानून पारित होने के बाद अब इसे सम्पूर्ण देश में पारित किये जाने की आवश्यकता है।

मिलिंद परान्डे ने बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर को लेकर कहा कि हिंदू धर्म में कहीं भी छूआछूत नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपमानित करके यशस्वी रूप से कोई भी राजनीति नहीं कर सकता। लव जिहाद की आड़ में हिंदू लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

कॉलेज समूह के चेयरमेन योगेश मोहन जी गुप्ता ने कहा कि डा अंबेडकर ने कभी अपने उसूलों के साथ समझौता नहीं किया और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते रहे।

जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने संगोष्ठी मे उपस्थित जनपद के सभी गणमान्य अधिवक्ताओं, कॉलेज समूह के सभी डॉयरेक्टर, डीन, एचओडी सहित सभी फैक्लटी और कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

संगोष्ठी के दौरान विभाग मंत्री विकास पवार, बजरंग दल प्रमुख ललित जी, यशपाल जी, विकास राणा, सुनील जी, जिला सहमन्त्री चन्दन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related posts

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 5126 कृषकों को मिली करोड़ों की क्षतिपूर्ति : इस सीजन के लिए 31 दिसंबर तक कराना होगा फसल बीमा

Harindra Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान- पुलिसकर्मियों का भत्ता 25 फीसदी बढ़ेगा, इन्हें मिलेगा लाभ

Harindra Kumar Rai

डीएम ने मेहड़ा पुरवा में आवास योजना का जाना हाल : रिश्वतखोरों को दी चेतावनी, लाभार्थियों को नसीहत

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा बयान : सरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा, कसा तंज

Satyendra Kr Vishwakarma

आरपीएफ का तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान : एक महीने में 62 बच्चों को तस्करों से बचाया, करोड़ों का ड्रग्स बरामद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!