खबरेंदेवरिया

बीएसए देवरिया ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कुछ मिले बंद, 1 प्रधानाचार्य और आधा दर्जन अध्यापकों पर एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ ने बीते दिन विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर अध्यापकों की उपस्थिति जांची। निरीक्षण में एक प्रधानाध्यापक, 6 अध्यापक तथा तीन शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। इनके एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खण्ड रामपुर कारखाना अन्तर्गत 3 परिषदीय विद्यालयों तथा विकास खण्ड बैतालपुर अन्तर्गत 2 परिषदीय विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कतिपय विद्यालय बन्द पाये गये तथा कतिपय अध्यापक / अध्यापिका / अनुदेशक / शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले।

बीएसए ने गुरुवार अपराह्न 02:03 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा बरवा, ब्लॉक रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुल 7 अध्यापक एवं 2 अनुदेशक में नीता पाण्डेय सीसीएल पर थी। शेष समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये।

बीएसए ने अपराह्न 02.10 बजे प्राथमिक विद्यालय परसिया मल्ल, ब्लॉक रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय निर्भय कुमार राय उपस्थित पाये गये। हीरालाल कुशवाहा, राबिया खातून, रौनक जहां, अर्चना मणि, अरूण कुमार मिश्र, रंजना सिंह शिक्षा मित्र एवं हरिशंकर मल्ल शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाये गये।

इसके बाद बीएसए देवरिया ने अपराह्न 02:20 बजे प्राइमरी स्कूल बनकट बहादुरपुर, ब्लॉक रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापिका सुमन चौरसिया, सहायक अध्यापिका सलोनी कुशवाहा एवं शिक्षामित्र रंजना राव अनुपस्थित पाये गये।

बाद में उन्होंने अपराह्न 02:25 बजे कम्पोजिट विद्यालय बलियां, ब्लॉक बैतालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बन्द पाया गया। अधिकारी ने अपराह्न 02:30 बजे कम्पोजिट विद्यालय सूर्यपुरा, विकास खण्ड बैतालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बन्द पाया गया।

निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक/अध्यापिका / अनुदेशक / शिक्षामित्र का अनुपस्थित पाया जाना उनकी अनुशासनहीनता, विभागीय आदेशों / निर्देशों की अवहेलना तथा सौपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में की गयी घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है तथा ऐसा कृत्य किसी भी दशा में स्वीकार्य योग्य नहीं है।

इस प्रकार उनके द्वारा टाइम एण्ड मोशन स्टडी सम्बन्धी शासनादेश में निहित आदेशों / निर्देशों का उल्लंघन करना पाये जाने के दृष्टिगत उनकी अनुपस्थिति (1 दिवस) का वेतन / मानदेय कटौती किये जाने का निर्णय लेते हुए उन्हे निर्देशित किया गया है कि उक्त के सम्बन्ध में अपना साक्ष्यमय स्पष्टीकरण 03 दिवस के अन्दर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बीएसए के कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

समयान्तर्गत साक्ष्यमय स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की दशा में उनके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने का निर्णय ले लिया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी अध्यापक/अध्यापिका / अनुदेशक / शिक्षामित्र की स्वयं होगी।

Related posts

किसान मेला : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पथरदेवा में जनसभा को किया संबोधित, कृषि मंत्री के कार्यकाल को बताया मील का पत्थर

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में प्रति हेक्टेयर 57 कुंतल धान की हुई पैदावार : डीएम एपी सिंह की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sunil Kumar Rai

यूपी के सभी किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाएगी योगी सरकार : 23 लाख से अधिक कृषकों की समस्या हुई हल

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी की अगवानी को सजा नोएडा : शहर के कई रूट रहेंगे बाधित, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Satyendra Kr Vishwakarma

आईएमएस में हुआ उद्भव 2025 का आयोजन : छात्रों ने कंपटीशन में दिखाया दम

Satyendra Kr Vishwakarma

बीएड प्रवेश परीक्षा की होगी लाइव मॉनिटरिंग : बॉयोमेट्रिक और फेस रेकग्निशन के आधार पर लगेगी अटेंडेंस

Rajeev Singh
error: Content is protected !!