खबरेंदेवरिया

Y-20 से युवाओं को जागरूक कर रही भाजपा : देवरिया में जुटे मोर्चा के सभी पदाधिकारी, विधायक शलभ मणि ने…

Deoria News : पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तिगत और कर्तव्यनिष्ठा का लोहा अब विश्व मानने लगा है, इसका जीता जागता उदाहरण है G20 की अध्यक्षता भारत को मिलना है। इसलिये इस गौरव के पल को जनांदोलन बनाकर देश के युवाओं को इससे जोड़ने के लिये भाजपा युवा के माध्यम से Y20 चौपालों का कार्यक्रम कर रही है।

इसी के तहत रविवार को जलवायु परिवर्तन विषय पर Y20 चौपाल कार्यक्रम का आयोजन महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज में किया गया। इसे सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे सभी क्षेत्रों में युवाओं के लिए प्रयासों को गिनाया।

इसमें उन्होंने कहा कि ” यह कार्यक्रम विश्व के युवाओं को नेतृत्व की समझ और उसके विकास के लिए है, क्योंकि युवा आज के हितधारक एवं भविष्य के निर्माणकर्ता हैं जो अपने निर्मित भविष्य को विरासत में पाएंगे। Y20 के उद्देश्य एवं प्रासंगिकता की विस्तारपूर्वक चर्चा युवाओं के समक्ष सदर विधायक ने की।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने चौपाल में युवाओं से G20 की महत्ता और भारत को उसकी अध्यक्षता मिलने पर चर्चा करते हुये युवाओं से आह्वान किया कि इसकी जानकारी वे स्वयं रखें और लोगों को बताएं कि आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कैसे विश्व की अगुआई कर रहा है।

मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य राजीव सक्सेना ने भी चौपाल में G20 की अध्यक्षता भारत को मिलने के गौरवशाली विषय पर प्रकाश डाला और आह्वान किया कि सब लोग इसमें सहभागी बनें। सभी मिल कर भारत को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनाएं। अध्यक्षता भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने तथा संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो, कार्यक्रम संयोजक मनमोहन सिंह अप्पू ने किया।

चौपाल में भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, सूरज राय, अम्बिकेश धर दूबे, संदीप सिंह, अंकित मणि, रंजन सिंह, शिवम गुप्ता, विवेक दूबे, शुभम, आदित्य, प्रवीण आदि समेत मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Related posts

कुशीनगर जहरीली टॉफी मामला : क्या तंत्र-मंत्र की भेंट चढ़े 4 मासूम ?, इन वजहों से गहरा रही आशंका

Abhishek Kumar Rai

देश के 58 करोड़ लोगों तक पहुंचा नल से स्वच्छ जल : मोदी सरकार ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Shweta Sharma

BREAKING : बंद नलकूपों की गलत जानकारी देने पर दो अफसरों को नोटिस, डीएम ने 3 दिन में मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

सरकार पर सपा का हमला : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे की क्वालिटी पर उठाए सवाल, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मातृ शक्ति का हुआ सम्मान : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

दो प्रसूताओं की मौत के बाद हुआ एक्शन : डीएम के आदेश पर रंजनी हॉस्पिटल सील, पंजीकरण भी निलंबित

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!