खबरेंदेवरिया

रामनवमी पर सलेमपुर में निकली शोभा यात्रा : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया स्वागत, कही ये बात

Deoria News : चैत्र रामनवमी और भारतीय नववर्ष के अवसर पर सलेमपुर में भाजपा नेता त्रिवेणी गुप्ता के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा भरौली से शुरू हुई और नगर पंचायत सलेमपुर में भ्रमण किया।

सांसद रविन्दर कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) एवम समस्त भाजपा नेताओं ने स्टेशन गेट के सामने पुष्पवर्षा कर एवम झांकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

गाजे-बाजे और झांकियों ने शोभायात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि हिंदू नव वर्ष अपने आप में विशिष्ट है और इस पर हमें गर्व है। वेदों तथा पुराणों में चैत्र नवरात्र को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि और मुक्ति का आधार माना गया है।

संचालन अशोक पाण्डेय द्वारा किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अजय दूबे वत्स, विनय पाण्डेय, सम्पूर्णानन्द गुप्ता, रविशंकर मिश्र, मुरली मिश्र, मन्त्रजय मौर्या, बचनदेव गोंड़, अशोक तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल ठाकुर, उमाकान्त मिश्र, गिरीश कुशवाहा, पंकज पासवान, अशोक सिंह, व्यास गोंड़, राघवेंद्र पासवान, ओमप्रकाश मिश्र, अशोक नाथ तिवारी, राजेश शाह आदि मौजूद रहे।

Related posts

नोएडा : एनईए ने ज्यादा बिजली बिल भेजने पर जताया विरोध, की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने से मचा हडकंप, सुविधाओं का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : ‘सिर्फ बसपा पर भरोसा करें यूपी के वोटर,’ मायावती ने मतदाताओं से भावुक अपील की, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

युवाओं के लिए बड़ी खबर : यूपी में खुलेगा राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का कैम्पस, इन पाठ्यक्रम में होगी पढ़ाई, देश सेवा का मिलेगा मौका

Sunil Kumar Rai

महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटा देवरिया प्रशासन : डीएम और एसपी ने की बैठक, पढ़ें सभी प्रबंध

Abhishek Kumar Rai

2 मार्च को पथरदेवा ब्लॉक के इस गांव में होगा उपचुनाव : भारी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!