खबरेंदेवरिया

फिर एक्शन में सीडीओ रवींद्र कुमार : ग्राम प्रधान और सचिव सहित 3 पर कार्रवाई, जानें वजह

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड भलुअनी के ग्राम पंचायत नरौली भीखम मे मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे स्कूल बाउन्ड्रीवाल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे। बनाये जा रहे बाउन्ड्रीवाल में प्रयोग किये जा रहे ईंट की गुणवत्ता बहुत ही खराब पायी गयी एवं प्लास्टर भी मानक के अनुरूप नही पाये गये। प्राक्कलन मे किये गये प्राविधान के अनुसार कम मोटाई पायी गयी।

मानक के अनुरूपक सामग्री का प्रयोग नहीं किये जाने एवं प्लास्टर सही से नहीं कराये जाने के कारण मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई के आदेश दिये।

विकास खण्ड भटनी के ग्राम पंचायत खजुरी करौता में इण्टरलारकिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य में प्रयोग किये जा रहे इण्टरलाकिंग ब्रिक की गुणवत्ता बहुत ही खराब पायी गयी एवं कार्य भी ठीक नहीं कराया जा रहा है।

इस पर नाराज सीडीओ ने सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी भटनी को आदेश दिये।

साथ ही अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भटनी को निर्देश दिये कि पुनः कार्य को मानक के अनुरूप अपने सामने करवाते हुए वीडियो एवं फोटोग्राफ प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

सीडीओ ने विकास खण्ड भटनी में ग्राम पंचायत अघैला मे सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। उपरोक्त किसी भी कार्य पर सीआईबी नहीं पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित से नियमानुसार वसूली की कार्रवाई किये जाने के आदेश दिए।

Related posts

DEORIA : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

जिला पोषण समिति की बैठक : बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बनी योजना, गांवों में लाभार्थियों से होगा वितरण का सत्यापन

Sunil Kumar Rai

PET Exam 2022 : पीईटी लिखित परीक्षा के दिन रहेंगे ये प्रतिबंध, दुकान खोलने की मनाही, जनपद में धारा 144 का होगा पालन

Sunil Kumar Rai

स्कॉलरशिप साधनहीन छात्रों के लिए आवश्यक, न छूटे एक भी पात्र : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

कुवैत सरकार का फैसला : पैगंबर मोहम्मद के लिए प्रदर्शन करने वाले प्रवासी गिरफ्तार होंगे, देश में दोबारा जाने पर पाबंदी

Sunil Kumar Rai

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देगा : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!