खबरेंदेवरिया

देवरिया में 19 मार्च को बंटेगा लैपटाप : वाहन डीलरों के लिए अनिवार्य हुआ ये नियम, पढ़ें 3 जरूरी खबरें

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया है कि 19 मार्च को जनपद में संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत लैपटाप वितरण का वीआईपी कार्यक्रम अपराह्न 02 बजे से टाउन हाल ऑडिटोरियम, देवरिया में निर्धारित है।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों पर स्टॉल कर सिस्टम में अपडेट कराना अनिवार्य
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देवरिया ने बताया है कि वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की समीक्षा में तथा वाहनों के पत्रावलियों के निस्तारण में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि डीलरों द्वारा वाहनों के हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट जनरेट कर दिये गये हैं तथा प्लेट वाहन स्वामी को उपलब्ध करा दी जाती है।

जबकि प्लेट में पंच नहीं की जाती है। वाहन स्वामियों द्वारा पंजीयन पुस्तिका प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों में न लगवाकर ऐसे ही दे दिया जा रहा है। डीलरों का यह कृत्य किसी भी दशा में स्वीकार योग्य नहीं है।

इसके सन्दर्भ में जनपद के समस्त डीलरों को निर्देशित किया गया है कि वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों पर स्टाल कर सिस्टम में अपडेट करना सुनिश्चित करें। यदि किसी डीलर के स्तर से प्लेट वाहन स्वामी को बिना वाहनों में स्टाल किये ही उपलब्ध कराने का प्रकरण प्रकाश में आता है, तो ऐसे डीलरों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

समिति की बैठक 18 मार्च को होगी
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के लिए संचालित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों को स्वीकृत कराये जाने के लिए बैठक 18 मार्च को सायं 04 बजे गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में आयोजित की गयी है।

Related posts

International Yoga Day 2022 : जिला जेल में कैदियों ने किया योग, उत्साह से मनाया गया कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

यूपी में 27 जनपदों के अस्पताल बन रहे मेडिकल कॉलेज : 3 चरण में पूरा हो रहा काम, पढ़ें पूरी लिस्ट

Rajeev Singh

UP TET 2021 Exam : कई जिलों में टीईटी परीक्षार्थियों का प्रदर्शन जारी, स्कूल प्रबंधकों पर लगाए ये आरोप

Sunil Kumar Rai

Adani Group को मिला 10238 करोड़ : Ganga Expressway का 80 फीसदी हिस्सा तैयार करेगी कंपनी

Harindra Kumar Rai

Uttar Pradesh : यूपी में फ्री हुआ इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन, हर जिले में बनेंगे 20 चार्जिंग स्टेशन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें प्रक्रिया और पदवार राशि

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!