खबरेंदेवरिया

देवरिया : गांव में मारपीट करने आए युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, कार के शीशे तोड़े

Deoria News : महुआडीह थाना क्षेत्र के सहवा गांव में मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल कार में सवार कुछ युवक इस गांव में पहुंचे थे। वो हॉकी और लाठी-डंडा लहरा रहे थे। इसकी भनक लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें दौड़ाया। युवक कार छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया।

घटना महुआडीह थाना क्षेत्र के सहवा गांव की है। दरअसल आपसी रंजिश में गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट के लिए इन युवकों को बुलाया था। युवक कार का शीशा खोल कर हॉकी और डंडे लहरा रहे थे। लेकिन इसका  पता ग्रामीणों को चला और भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख युवक कार को गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर छोड़कर भागने लगे।

भाग निकले

ग्रामीणों से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसके बाद लोगों ने डायल 112 और महुआडीह पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। थोड़ी देर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने कार को कब्जे में ले लिया।

मारपीट का मामला है

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट के लिए इन युवकों को बुलाया था। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यह मारपीट का मामला है। गांव में अब शांति है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। छानबीन की जा रही है। उसके बाद कड़ी कार्रवाई होगी।

Related posts

बेखौफ बिल्डर : सालों से परेशानी झेल रहे अजनारा के खरीदार, हर दरवाजे से मिली निराशा, राष्ट्रगान गाकर जताया विरोध

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : 15 नवंबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त बनाएगी योगी सरकार, जनपदों में ठहरेंगे अफसर, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर में आज विशाल रोजगार मेले में 21000 युवाओं को मिलेगी नौकरी : देवरिया के हजारों अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा, डीएम ने दिया ये संदेश

Rajeev Singh

‘भाजपा सरकार में देश-प्रदेश गढ़ रहा तरक्की के नए आयाम’ : देवरिया में एमएलसी अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, दिया जीत का मंत्र

Sunil Kumar Rai

होली के दिन दौरे पर रहे डीएम और एसपी : सेक्टर मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित, एसडीएम से रिपोर्ट तलब

Swapnil Yadav

एक और प्रोजेक्ट में घोटाला : डीएम और एसपी की जांच में फेल हुआ यूपीपीसीएल का निर्माण, जांच समिति गठित, देखें Video

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!