खबरेंपूर्वांचल

चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारी : मुख्यमंत्री योगी ने मीरजापुर में लिया जायजा, श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास प्रबंध

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityatnath) ने शुक्रवार को जनपद मीरजापुर में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में चैत्र नवरात्रि मेला-2023 को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण आदेश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चैत्र नवरात्रि मेला के दृष्टिगत दर्शनार्थियों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से कर ली जाएं। गर्मी के मौसम को देखते हुए सम्पूर्ण मेला परिक्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। मेले में जनपद एवं प्रदेश के बाहर से दर्शनार्थी/ श्रद्धालु आते हैं, उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था कर ली जाए।

पार्किंग स्थल का चयन कर पारदर्शी ढंग से पार्किंग चलायी जाए तथा किसी भी दशा में अवैध वसूली न हो। 02 पहिया एवं 04 पहिया वाहनों के लिए मेला क्षेत्र में उपयुक्त स्थल चिन्हित कर वाहन स्टैण्ड बनाये जाएं। मन्दिर परिसर में कराये जा रहे कार्यां का मलबा हटाते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीएम ने कहा कि दर्शनार्थियों/ श्रद्धालुओं को समय से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाए। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स की व्यवस्था करा ली जाए। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग मुस्तैद रहे। भगदड़ की सम्भावना को देखते हुए मेला क्षेत्र में रूट निर्धारित कर लिया जाए। मेला ड्यूटी में लगे कार्मिकों का व्यवहार प्रशिक्षण कराया जाए, जिससे वे दर्शनार्थियों/ श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विद्युत तारों को भूमिगत करा दिया जाए। स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था सुदृढ़ कर ली जाए। ड्रेनेज की व्यवस्था करा ली जाए तथा बार-बार सड़कों की खुदाई न की जाए। प्राईवेट/ स्वयंसेवी संस्थाओं को मेले के कार्य से जोड़ा जाए, जिससे दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। ‘माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर’ परियोजना के कार्यों में तेजी लाते हुए अनवरत रूप से कार्य जारी रखा जाए तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण करा लिया जाए।

सीएम ने कहा कि इसमें दर्शनार्थियों/ श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। विन्ध्याचल मेला क्षेत्र में पर्यटन की सम्पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो जाएँ, जिससे यह आध्यात्मिक पर्यटन का केन्द्र बनकर उभरे। विन्ध्याचल क्षेत्र में इस प्रकार की प्लानिंग बना ली जाए कि जितने भी रास्ते मीरजापुर के लिए आते हों, उन्हें 4-लेन से जोड़ दिया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को ‘माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर’ परियोजना निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने विन्ध्याचल पहुंचकर माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विन्ध्याचल में निर्माणाधीन ‘माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर’ परियोजना की प्रगति का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने बैट्री चालित कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे दिव्यांगजन की सुविधा के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।

Related posts

Lumpy skin disease : देवरिया में पशुओं के मेले पर रोक, लम्पी स्किन रोग से बचाव के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय, जानें संक्रमण के लक्षण

Sunil Kumar Rai

आज तहसील सदर में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस : दिव्यांगजनों को मिलेगा प्रमाण पत्र

Abhishek Kumar Rai

CM 100 Days Review Meeting : सीएम योगी ने सरकार के 100 दिन के कार्यों की समीक्षा की, बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर दुनिया के लिए विकास की एक नई पहचान बना है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

नवनियुक्ति तक सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेगी यूपी सरकार : मुख्यमंत्री योगी ने 219 प्रधानाचार्यों को दिया नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के 2.36 लाख शिक्षकों को सितंबर तक मिलेगा टैबलेट : ऑपरेशन कायाकल्प 2.0 शुरू करने की तैयारी में योगी सरकार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!