उत्तर प्रदेशखबरें

चीनी उद्योग को मिलकर मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री योगी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि गन्ना किसानों के पुरुषार्थ से उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक एथेनॉल उत्पादन करने वाला राज्य है। इसका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। एथेनॉल का प्रयोग डीजल और पेट्रोल में किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रीन ईंधन उपलब्ध कराने का कार्य हमारे गन्ना किसान कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि अब हमारे देश का पैसा पेट्रो डॉलर के रूप में बाहर नहीं जाएगा। आज प्रदेश देश में चीनी तथा गन्ना उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। आज चीनी की रिकवरी बढ़ी है। किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराये जा रहे हैं। तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। आज किसान परम्परागत खेती से मैकेनाइज्ड फार्मिंग की ओर जा रहे हैं। इसके परिणाम भी सभी को देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सहफसली खेती कई गुना आय बढ़ाने का माध्यम है। एफपीओ का गठन इसी दिशा में किया गया है। गन्ना के साथ सहफसली व्यवस्था से खेत की उर्वरता भी बनी रहती है। हमें टिश्यू कल्चर तकनीक, ड्रिप एरिगेशन तथा सहफसली को अपनाना होगा। इससे हमारा मुनाफा कई गुना बढ़ सकेगा। बहुत से प्रगतिशील किसान इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। जनपद बिजनौर के एक किसान द्वारा गन्ने से सिरका बनाकर उसकी पैकिंग तथा मार्केटिंग कर बिक्री की जा रही है। यह दिखाता है कि हमारे किसान मेहनत करके कई गुना मुनाफा कमा सकते हैं। इस दिशा में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाना होगा।

सीएम ने कहा कि गन्ना विभाग ने बहुत से रिफॉर्म किये हैं। आज तकनीक का प्रयोग करते हुए किसानों के स्मार्टफोन पर पर्ची आ जाती है। घटतौली को रोका गया है। किसान खुशहाल हुए हैं। हमें किसानों और उद्योगों के हित के लिए प्रयास करने चाहिए। आज चीनी मिलें लाखों टन गन्ने की पेराई करने के साथ ही, एक कॉम्प्लेक्स में बदल चुकी हैं। इनमें बिजली तथा एथेनॉल का उत्पादन हो रहा है। डिस्टलरी लग रही हैं। गोरखपुर की पिपराइच चीनी मिल से फाइन शुगर बनायी जा रही है। दुनिया मे इसकी बड़ी मांग है। फार्मा उद्योग चीनी मिलों के बगैर नहीं चल सकता है। यह सभी कार्य प्रदेश में एक कॉम्प्लेक्स के रूप में हैं। यह प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना उद्योग है और हम सब मिलकर इसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। प्रदेश की चीनी मिलों की 120 वर्षों की शानदार यात्रा गन्ना किसानों के पुरुषार्थ तथा सहयोग से सफल हो पायी है। इस सम्बन्ध में विगत दिनों आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें भाग लेने का अवसर मिला था।

सीएम योगी ने कहा कि आज जिन सहकारी समितियों को 77 ट्रैक्टर उपलब्ध हो रहे हैं, वे सभी शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य करेंगे। होली की पूर्व संध्या पर किसानों को यह उपहार मिलना उनके आनन्द को कई गुना बढ़ा देगा। फार्म मशीनरी बैंक की मशीनरी में से कुछ पराली को मिट्टी के साथ मिक्सअप करके खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकती हैं। इसके माध्यम से एक प्रकार का कम्पोस्ट खेत को उपलब्ध हो जाएगा। एक अच्छा प्रयास इस दिशा में प्रारम्भ हुआ है।

Related posts

गीता प्रेस आने वाले पहले पीएम होंगे मोदी : आज करेंगे शताब्दी वर्ष समारोह का समापन, गोरखपुर मंडल को देंगे योजनाओं का तोहफा

Sunil Kumar Rai

प्रदेश सरकार राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण को लेकर संवेदनशील है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने जिला जेल में ठंड से बचाव के इंतजामों का लिया जायजा : बंदियों को बांटा कंबल, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Harindra Kumar Rai

शिक्षा : अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा पैटर्न, योगी सरकार करेगी बड़े बदलाव, जानें

Harindra Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की अपील : ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाएं और बिजली का बिल घटाएं, सरकार दे रही भारी अनुदान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!