खबरेंदेवरिया

देवरिया में इन 19 स्थानों पर रोजाना होगा योगाभ्यास : डीएम बोले-योग करने से दूर रहेंगे रोग

Deoria News : जन स्वास्थ्य की दृष्टि से लोगों को नियमिय योगाभ्यास करने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में गठित योग संचालन समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में डीएम ने योग को लोगों की नियमित दिनचर्या से जोड़ने के लिए जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से विभिन्न प्रकार के रोगों को दूर रखा जा सकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनसामान्य को स्वस्थ रखने एवं उनके स्वास्थ्य को उत्तम रखने के उद्देश्य से जनपद में नगर पालिका क्षेत्रों में दो-दो तथा प्रत्येक नगर पंचायत क्षेत्र में एक-एक सहित कुल 19 स्थानों पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।

मार्च माह में प्रातः 7:15 से 8:00 तक एवं 8:15 से 9:00 तक के दो स्लॉट में योगाभ्यास कराया जाएगा। नगर पालिका देवरिया क्षेत्र में भुजौली कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार पार्क एवं न्यू कॉलोनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में योगाभ्यास कराया जाएगा। गौरा-बरहज नगर पालिका क्षेत्र में मोहन सिंह पार्क एवं बरहज घाट पर योगाभ्यास कराया जाएगा।

डीएम जेपी सिंह ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ दिनेश चौरसिया को सभी 19 स्थलों का रोस्टर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योगसत्र के दौरान आयुष विभाग के चिकित्सक चिकित्सकीय परामर्श देने उपलब्ध रहेंगे। जनपद में कुल 52 मेडिकल ऑफिसर आयुष विभाग में तैनात हैं, जिनमें 31आयुर्वेद, 19 होम्योपैथ एवं दो यूनानी विधा से संबंधित हैं।

मौके पर जनसामान्य को चिकित्सकीय परामर्शानुसार औषधि भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को योग सत्र को सफल बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल, पोस्टर-बैनर, सीसीटीवी कैमरा, माइक, लोकेशंस के जियो टैगिंग आदि की व्यवस्था ईओ द्वारा की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, डॉ ज्ञानचंद मौर्य, डॉ प्रभात राय, डॉ रुद्र प्रताप, डॉ सृजन राय, योग प्रशिक्षक ममता तिवारी सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

खुशखबरी : 36 हजार पदों पर जल्द भर्ती शुरू करेगी योगी सरकार, सीएम ने तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज अतीत की बात, यूपी के नाम से अब चेहरे पर आती है चमक : मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : भाजपा निकाय चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल मान कर मैदान में उतरेगी, विधान सभा प्रभारी ने बताई योजना

Sunil Kumar Rai

दूसरे दिन 658 दिव्यांजनोंं को वितरित हुए 1104 उपकरण : डीएम ने बढ़ाया उत्साह, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने…

Abhishek Kumar Rai

17 अप्रैल तक होगा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का नामांकन : देवरिया में बनाए गए ये केंद्र, जानें

Sunil Kumar Rai

यूपी : ‘आस्था का पूरा सम्मान है, पर दूसरों को परेशानी स्वीकार नहीं,’ जानें सीएम ने क्या मंत्र दिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!