खबरेंदेवरिया

3 राज्यों में बीजेपी और सहयोगियों की जीत : देवरिया भाजपा ने मनाया जश्न

Deoria News : नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघायल के विधानसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों के शानदार विजय पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गरुलपार स्थित पार्टी कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिला जश्न मनाया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भाजपा और राष्ट्रपति जनतांत्रिक गठबंधन की शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास नीति एवं दृढ़ नेतृत्व तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल मार्गदर्शन और भाजपा कार्यकर्ताओं के जीवटता का विजय है। आज के परिणाम से यह एकदम स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का न तो देश पर असर है और न ही कांग्रेस पर।

नगर पालिका निकाय चुनाव के संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट का जनादेश सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर भाजपा सरकार के कार्य पर है। भाजपा की सरकार ने पूरे देश में गरीब, दलित, पिछड़े, अगड़े, अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति सबके लिये बिना भेदभाव काम किया है, जिस पर नॉर्थ-ईस्ट की जनता ने आज अपना फैसला सुना दिया।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, गोविन्द मणि, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल बंटी, संजू सोनी, दीपक वर्मा, अमित मोदनवाल, गोविन्द चौरसिया, अजित मिश्र, ओम तिवारी, अजय वर्मा, संदीप वर्मा आदि रहे।

Related posts

पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर बवाल : देवरिया भाजपा ने जताया आक्रोश, पाकिस्तान को बताया…

Sunil Kumar Rai

तटबंधों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी : ग्राम प्रधानों से की बात, जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प का जाना हाल : देवरिया के इन ब्लॉक में परिषदीय स्कूलों में नहीं हुआ काम, विभागवार रिपोर्ट तलब

Harindra Kumar Rai

नेहा राठौर को अधिकार सेना करेगी सम्मानित : पूर्व आईपीएस बोले-सरकार कर रही तानाशाही

Laxmi Srivastava

Parivar Kalyan Yojana : प्रदेश के हर परिवार को नौकरी देने का प्लान तैयार, राशन कार्ड बनेगा आधार, जानें पूरी योजना

Harindra Kumar Rai

बीजेपी का स्थापना दिवस : देवरिया में दीवारों पर लिखा एक बार फिर भाजपा सरकार, हर बूथ पर चला ये अभियान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!