खबरेंदेवरिया

महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहे पीएम मोदी और सीएम योगी : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Deoria News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2023) के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण की प्रतीक राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान राज्य मंत्री ने भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती रहेगी। मंत्री ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में ‘नारी शक्ति’ जैसे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रतिभा पाटिल, कल्पना चावला, साइना नेहवाल, साक्षी मलिक, सुषमा स्वराज आदि के गौरवशाली योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि आज महिला समाज के हर क्षेत्र में आगे है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विभिन्न प्रभावी योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। सियाचीन में तैनाती से लेकर युद्धपोतों पर तैनात होने तक, भारतीय महिलाएं सशस्त्र बलों में हर क्षेत्र के अवरोधों को ध्वस्त कर रही हैं।

भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय और भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने भी आत्मनिर्भर भारत की विकास गाथा में नारी शक्ति के योगदान की सराहना की। साथ ही भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के दिशा में किये जा रहे कामों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान संजय पाण्डेय, अमरनाथ सिंह, दिनेश गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, सुरेश गुप्ता, अवधेश यादव, आनन्द गौतम, नागेन्द्र सिंह, प्रिंस मिश्र, भगवान यादव, अरुण मिश्र, अजय, राकेश आदि रहे।

Related posts

Deoria News : इन केंद्रों पर लग रहा मुफ्त प्रिकॉशन डोज, जिलाधिकारी ने की ये अपील, जाने से पहले जानें जरूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने मेहड़ा पुरवा में आवास योजना का जाना हाल : रिश्वतखोरों को दी चेतावनी, लाभार्थियों को नसीहत

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी में बुधवार से शुरू होगा मेगा राशन वितरण अभियान, योगी सरकार ने तैयारी पूरी की, जानें किसे कितना राशन मिलेगा

Sunil Kumar Rai

Deoria news : गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला करेगा किसान मोर्चा, तैयारी पूरी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस पर बरसे भाजपा नेता, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

बेमौसम बारिश से यूपी में 1.02 लाख किसानों की फसल बर्बाद : 7 लोगों की गई जान, इन जिलों में हुआ ज्यादा नुकसान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!