खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी ने नामांकन किया, महिला ई-रिक्शा चालक और सफाई कर्मी को प्रस्तावक बनाया

Deoria News : देवरिया सदर सीट से आज भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) ने अपना नामांकन किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने एक महिला ई रिक्शा चालक और एक सफाई कर्मी को अपना प्रस्तावक बनाया। उनके नामांकन को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश रहा।

नामांकन से पहले जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। नामांकन कार्यक्रम सभा पर जिला प्रवासी सजल झा एवं श्रीमती भारती शर्मा जी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा भव्य स्वागत,चंदन-वंदन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया। देवरिया में 3 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के छठे चरण में मतदान होना है। इसके लिए आज नामांकन का तीसरा दिन था। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से शलभ मणि को टिकट देकर सबको चौका दिया था।

अपने नामांकन के बारे में जानकारी देते हुए शलभ मणि ने कहा, देवरिया सदर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर आज नामांकन से पूर्व ज़िला पंचायत देवरिया स्थित श्री हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली का आ़शीर्वाद लिया। साथ ही पितातुल्य अभिभावक, देवरिया के लोकप्रिय एवं यशस्वी सांसद आदरणीय रमापति राम त्रिपाठी जी का आशीर्वाद लेकर नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की।

शलभ मणि ने अपने नामांकन के बाद कहा, “देवरिया की श्रीमती निशा सुबह सुबह अख़बार बांटती हैं और दिन में ई रिक्शा चलाती हैं। श्री रामलगन पासवान जी सफ़ाईकर्मी हैं और वे रोज देवरिया का कचरा साफ़ करते हैं। विधानसभा चुनाव के नामांकन में मैंने इन दोनों महानुभावों को अपना प्रस्तावक और समर्थक बना कर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण किया।”

Related posts

जिम्मेदारी : ईएमसीटी टीम ने झुग्गियों की महिलाओं को किया जागरूक

Satyendra Kr Vishwakarma

एमपी रविंद्र कुशवाहा ने सदन में उठाया मुद्दा : ट्रेनों के ठहराव की मांग की, रेवती हाल्ट बनेगा स्टेशन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 1.40 लाख छात्र देंगे UP Board 2023 Exam : सेंटर बनाने में रहेगी सावधानी, बोर्ड ने दिया इन केंद्रों का प्रस्ताव

Harindra Kumar Rai

विद्युत कर्मियों ने ली शपथ : सुरक्षा मानकों में नहीं होगी चूक

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 29 जनवरी को चलेगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान : हर स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा टीका

Rajeev Singh

मुख्यमंत्री योगी का आदेश : क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार नए हाट पैठ और मंडियों का हो निर्माण, किसानों को मिले ये सहूलियत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!