खबरेंदेवरिया

देवरिया प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : झोलाछाप डॉक्टरों में दहशत, डीएम ने एमओआईसी का वेतन रोका

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कल देर सायं सीएमओ कार्यालय स्थित धनवंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की जनवरी माह की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही मिलने पर डीसीपीएम को नोटिस देने तथा एमओआईसी भागलपुर के फरवरी माह का वेतन रोकने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने आशा की प्रभावी मॉनिटरिंग न करने एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए डीसीपीएम डॉ राजेश को नोटिस देने का निर्देश दिया। डीएम ने नियमित टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की।

भागलपुर ब्लॉक में मीजल्स, रूबेला की पहली खुराक, पेंटा, ओपीवी, बीसीजी आदि वैक्सीन कम लगने पर उत्तरदायित्व तय करते हुए जिलाधिकारी ने एमओआईसी डॉ आरके कुशवाहा का वेतन रोकने का आदेश दिया।

झोलाछाप, अपंजीकृत क्लीनिक एवं चिकित्सालयों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का ब्यौरा भी डीएचएस में रखा गया। इस संबन्ध में जनवरी माह में 268 लोगों को नोटिस दी जा चुकी है। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत जनपद में जनवरी 2023 तक 39,784 संस्थागत प्रसव कराने के लक्ष्य के सापेक्ष 31,714 प्रसव कराए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 14 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 5,863 क्लेम किए गए जिसमें से 4,920 क्लेम में 1 करोड़ बहत्तर लाख छत्तीस हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष 571 क्लेम का निस्तारण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड गरीबों को असाध्य रोगों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रहा है। डीएम ने पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध भी किया।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, सीएमएस (महिला) डॉ अल्पना रानी, डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम, डीपीओ कृष्णकांत, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

प्रचार वाहन किसानों को करेगी जागरूक : गांवों में लगेगी गोष्ठी, फसल अवशेष के निस्तारण के लिए बांटे जाएंगे ये यंत्र

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया प्रशासन ने अवैध शराब तस्कर सुनील राजभर की 30 लाख की संपत्ति कुर्क की, भारी फोर्स की रही तैनाती

Sunil Kumar Rai

जनपद स्तरीय खेलों का हुआ समापन : कुश्ती में बैतालपुर के पहलवानों ने दिखाया दम, देखें सभी विजेताओं की लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

व्हॉट्सअप से पकड़ा गया प्रधानाचार्य का झूठ : डीएम ने वेतन रोका, पढ़ें देवरिया के मठिया तिवारी स्कूल का हाल

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा ने सभी विधानसभा में किया गौ पूजन, कृषकों से की यह अपील

Sunil Kumar Rai

Cooperative Movement : 14 नवंबर से शुरू होगा अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह, इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!