खबरेंदेवरिया

Deoria News : सीडीओ ने हिरन्दापुर गांव में विकास कार्यों की हकीकत परखी, ग्राम चौपाल में जुटे ग्रामीण

Deoria News : सीडीओ ने हिरन्दापुर गांव में विकास कार्यों की हकीकत परखी, ग्राम चौपाल में जुटे ग्रामीणDeoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत हिरन्दापुर विकास खण्ड रामपुर कारखाना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खण्ड विकास अधिकार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, पंचायत सहायक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

चौपाल में कुल 155 ग्रामवासी उपस्थित थे। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराये गये कार्य के बारे में ग्रामवासियों से पूछा गया। ग्रामीणों ने कार्यों के कराये जाने की पुष्टि की। चौपाल में शासन से प्रायोजित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। राजन राजभर ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराये जाने का आवेदन किया, जिसे तत्काल उपलब्ध करा दिया गया।

साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजनराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों के निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने इस साप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन किया एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की। साथ ही प्रतिभागी स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया। साप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में 10 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।

हाट बाजार में 8568 रुपये की बिक्री हुई। विकास भवन परिसर में लगे बाजार में विकास भवन के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगन्तुकों ने स्वयं सहायता समूह सदस्यों के निर्मित उत्पादों की खरीदारी की।

Related posts

कई राज्यों के सालाना बजट से अधिक यूपी में गन्ना भुगतान : सीएम योगी ने बताए आंकड़े, जानें क्यों 77 ट्रैक्टर को किया रवाना

Swapnil Yadav

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

3 बार सीएम और 10 बार एमएलए रहे मुलायम सिंह यादव : मुख्यमंत्री योगी ने विधान सभा में दी श्रद्धांजलि, ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

दुःखद : जम्मू में ITBP और पुलिस के जवानों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 7 शहीद, 8 की हालत नाजुक

Abhishek Kumar Rai

यूपी : 10 वर्ष की काजल को सीएम योगी ने दिया गिफ्ट, कही ये बड़ी बात

Abhishek Kumar Rai

गौरी बाजार में डूबने से किशोर की मौत : पोखरे में नहाए गए 5 दोस्तों में से एक डूबा, घंटों बाद मिला शव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!