खबरेंदेवरिया

Deoria News : आरएल एकेडमी में हुआ वार्षिकोत्सव, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने छात्रों को दी सीख

Deoria News : जनपद के सलेमपुर के हरैया में स्थित आरएल एकेडमी (RL Academy Salempur) में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय के वार्षिकोत्सव फंक्शन में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर वार्षिक उत्सव में शामिल हुए अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विजय लक्ष्मी गौतम का सम्बोधन
यूपी की ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने कहा कि जीवन में अच्छा नेतृत्व मिले तो आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। बचपन में जिन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है, वही बड़े होकर काम में आती है। शिक्षक व विद्यालय का व्यवहार बच्चों के भविष्य को तय करता है। बच्चे मन लगाकर पढ़ें और अपने माता-पिता की उम्मीदों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय का सांस्कृतिक समागम अद्भुत है।

प्रबन्धक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में सकारात्मक होकर निरंतर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। आज के युग में शिक्षा का महत्व बहुत ज्यादा है, शिक्षा के बिना इंसान अधूरा है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, वीके शुक्ला, अजय दूबे वत्स, अभिषेक जायसवाल, विनय पाण्डेय, अमरेश सिंह, अनूप उपाध्याय, राजू पहाड़ी, वीरेंद्र कुशवाहा, सौरभ श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह, दिनेश गुप्ता, पिंटू तिवारी, अमित सिंह, प्रकाश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

पं. दुर्गा प्रसाद मिश्र ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया
पूर्व कैबिनेट मंत्री पं दुर्गा प्रसाद मिश्र की नौंवी पुण्यतिथि पर भाजपा सलेमपुर के कार्यकर्ताओं ने सलाहाबाद में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि पं. दुर्गा प्रसाद मिश्र ने राजनीतिक जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके कृतियों को सदैव याद किया जाएगा। भाजपा नेता त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि वे प्रदेश के नेता, पक्ष के पहाड़, कुशल संगठनकर्ता, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के प्रथम विधायक थे। वह जमीन से जुड़े हुए एक ऐसे नेता थे जो सिर्फ गरीब, मजदूर, किसानों के हित की लड़ाई लड़े। देश व अपने जिले के विकास के लिए सदा प्रयासरत रहे।

मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि स्वच्छ राजनीति के पक्षधर होने के नाते ये कभी भी किसी नेता या अधिकारी के आगे झुके नहीं। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे। इस अवसर पर विनय पाण्डेय, रविशंकर मिश्र, अनूप उपाध्याय, अजय गौतम, उमाकांत मिश्र, अमित यादव सोनू एवं मनीष मौर्य उपस्थित रहे।

Related posts

बीजेपी का स्थापना दिवस : देवरिया में दीवारों पर लिखा एक बार फिर भाजपा सरकार, हर बूथ पर चला ये अभियान

Abhishek Kumar Rai

आरपीएफ का तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान : एक महीने में 62 बच्चों को तस्करों से बचाया, करोड़ों का ड्रग्स बरामद

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 4 शिक्षक निलंबित : बीएसए और आधा दर्जन अफसरों पर भी गिरी गाज, डीएम के एक्शन से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 10 ब्लॉक में जीरो रिकवरी : पिछले साल रहा लाखों का बकाया, सीडीओ ने लिया ये एक्शन

Abhishek Kumar Rai

खेती-किसानी : देवरिया सहित इन 24 जनपदों में मक्का खरीद रही यूपी सरकार, जानें समर्थन मूल्य और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया 66वें स्थान पर : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!