खबरेंदेवरिया

भाजपा किसान मोर्चा ने पीएम को दिया धन्यवाद : गिरीश तिवारी बोले-किसानों के साथ मोदी सरकार

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने केंद्र सरकार के पेश किए गए किसान कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मिठाई बांट जनकल्याणकारी बजट पर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिये ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण के लिये 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री ने भारत में मोटा अनाज को “श्री अन्न” की संज्ञा देते हुए बजट में मोटे अनाज ज्वार, रागी, बाजरा, कुट्टू, कोदो सावा के पैदावार को बढ़ाने के लिये प्रावधान किया है, जिससे मोटा अनाज से तैयार भोजन हर थाली में पहुँचे।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार ने बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये देश के 1 करोड़ किसानों के लिये “पीएम प्रणाम” योजना का प्रावधान किया है, जिससे धरती का प्रदूषण घटेगा और और देश का नागरिक स्वस्थ होगा। भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद शाही और जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा ने बजट को किसान कल्याणकारी बताते हुए कहा कि बजट में किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास किया गया है।

पूर्व जिला महामंत्री भाजपा निशिरंजन तिवारी ने बजट में किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है, खेती को सुविधाजनक बनाने के साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रावधान भी किया गया है। कृषि तथा किसान कल्याण के लिये बजट में 1.25 लाख करोड़ देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो दुर्गेश पाण्डेय, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष काशीपति शुक्ल, जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा, जिला मंत्री रानू सिंह, नागेन्द्र सिंह सैथवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्र, हर्षवर्धन पाण्डेय, सत्यानन्द तिवारी, पूर्व जिला मंत्री मनीष सहाय आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया के सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 95000 छात्रों ने मानव श्रृंखला बना कर दिया संदेश : जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, लोगों से की ये अपील

Shweta Sharma

BIG NEWS : देवरिया में 5 जुलाई को लगेंगे 23 लाख से ज्यादा पौधे, डीएम ने परखीं तैयारियां, बेसिक शिक्षा मंत्री होंगे शामिल

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने रामपुर चंद्रभान स्कूल का किया निरीक्षण : डायट प्राचार्य से जवाब तलब, बीएसए को दिए ये आदेश

Pushpanjali Srivastava

5G Network in India : जल्द शुरू होंगी 5G सेवाएं, पीएम मोदी बोले – गांवों से गुजरेगा डिजिटल इंडिया का सपना, जानें सरकार का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

‘बेटियों से बढ़ती है घर की शोभा :’ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में बोले डीएम जेपी सिंह, लोगों से की ये अपील

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!