अन्यखबरें

Lata Mangeshkar Nidhan: ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी’ गाने वाली लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, देश ने उन्हें ऐसे दी श्रद्धांजलि

Lata Mangeshkar Nidhan: ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी’ जैसे गीत से करोड़ों दिलों में संगीत का सुर बिखेरने वाली लता मंगेशकर आज 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। लेकिन उनके हजारों गीत अनंत काल तक लोगों के दिलों में गुंजते रहेंगे। लता मंगेशकर के निधन से न सिर्फ हिंदुस्तान, बल्कि दुनिया भर में उनके चाहने वाले निराश हैं। बीते दिनों उनकी तबीयत खराब हुई थी।

इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज सुबह 8:12 बजे अंतिम सांस ली। देश-दुनिया में उनके निधन की खबर से शोक का माहौल है। उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा। साथ ही आज शाम 6:30 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

लता मंगेशकर के निधन पर इन हस्तियों ने जताया शोक –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए कहा, “मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।”लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनके गाये गीत लोगों को जोड़ते थे। भाषा के बंधन को तोड़ते हुए उनके गीत विश्व तक पहुंचे। उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद करते हुए कहा, “स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “भारत रत्न लता मंगेशकर पूरे देश के दिलों में राज करने वाली शख़्सियत थीं, जो आज हमारे बीच से चली गई हैं। इतिहास में उनका नाम अमर हो गया है। आज पूरा देश गमगीन है। मैं उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वे कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुरीली आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विदाई देते हुए कहा, “लता दीदी (लता मंगेशकर) आपके बिना इस देश के गीत और संगीत सूने हैं। आपकी कमी कभी कोई पूरा नहीं कर सकता है। गीत-संगीत की देवी मानकर हमेशा आपकी पूजा करते रहेंगे। लता दीदी के चरणों में विनम्र प्रणाम।”

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने स्वर कोकिला को याद करते हुए कहा, लता मंगेशकर के निधन से मैं ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के मन में जो वेदना व्यक्त हुई है, उसको शब्दों में वर्णन करना कठिन है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का धैर्य प्रदान करें। मैं अपनी और संघ की ओर से उनके प्रति श्रद्धांजलि अप्रित करता हूं।”

फ़िल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने कहा, “उनका (लता मंगेशकर) का निधन बहुत दुखदायक है। वे बहुत बड़ी कलाकार थीं। सरस्वती जी का उनके ऊपर पूरा वरदान था। अपने जीवन में उन्होंने कई अच्छे गाने गाये हैं। मेरा सौभाग्य है कि उनके गानों में मुझे काम करने का मौका मिला।”

फ़िल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा, “मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है कि लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। मैं कई सालों से उनके संपर्क में था। हर 15 दिन में मैं उनके साथ फोन पर बात करता था। इस साल 1 जनवरी को मैंने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं। मुझे बहुत दुख हो रहा है।“

Related posts

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वेटनरी पालीक्लीनिक का किया शिलान्यास, मवेशियों को मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

Abhishek Kumar Rai

प्रोजेक्ट्स पूरे होने में देरी पर डीएम सख्त : अधिशासी अभियंता निलंबित, जानें किन परियोजनाओं में हुआ विलंब

Sunil Kumar Rai

देवरिया के हजारों किसानों को बड़ी सहूलियत : 4 फरवरी से सभी बीज भंडार पर लगेगा कैंप, मिलेगा समाधान

Rajeev Singh

Deoria News : नर्तकी के प्यार में पागल सिरफिरे ने की आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, 2 गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai

एसडीएम सौरभ सिंह ने ली क्लास : UPSC Exam की तैयारी के दिए टिप्स, सिखाए टाइम मैनेजमेंट के गुर

Shweta Sharma

मूर्ति विसर्जन को तैयार देवरिया के घाट : डीएम और एसपी ने देखीं तैयारियां, रहेंगे ये खास प्रबंध

Rajeev Singh
error: Content is protected !!