खबरेंदेवरिया

चुनाव के दिन खुलेंगे देवरिया के सभी स्कूल और कार्यालय : सिर्फ इन्हें मिलेगा अवकाश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए 30 जनवरी को मतदान के दिन जनपद के समस्त विद्यालय खुले रहेंगे।

मतदान के लिए केवल गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को ही विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा। अन्य सभी कार्मिकों को कार्यालय आना होगा। सभी कार्यालय खुले रहेंगे और अपने नियमित कार्यालयी क्रियाकलाप पूर्ववत करते रहेंगे।

बताते चलें कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए 30 जनवरी को मतदान होना है। देवरिया में कुल 17 मतदान केंद्रों पर 24 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 21,949 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

हालांकि अगर किसी कारणवश यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो वह अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट सहित दस प्रकार के पहचान पत्रों का प्रयोग कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त मतदान केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। मतदान से 48 घंटे पहले समस्त अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है और 27 जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं। मतदान बैलट पेपर के माध्यम से होगा। पोलिंग पार्टियां 29 जनवरी को कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी। 30 जनवरी को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात समस्त मत पेटियां कलेक्ट्रेट वापस आएंगे और यहां से पुलिस सुरक्षा में गोरखपुर भेजी जाएंगी।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि समस्त मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में लगभग 50% मतदाता महिलाएं हैं, इसलिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। मतदान केंद्र के अंदर समुचित जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतदान केंद्र में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related posts

डीएम ने की संवेदनशील और मानवीय पहल : बीमार युवती के इलाज के लिए दिलाए 2 लाख रुपये

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने मनाया लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन : पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लंबी उम्र की प्रार्थना की

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : डॉ धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, सांसद – विधायक ने दीं शुभकामनाएं

Abhishek Kumar Rai

अमृत महोत्सव : यूपी के हर घर और चौक-चौराहे पर लहराएगा तिरंगा, देश में होगा दुनिया का पहला खास आयोजन, पढ़ें पूरी तैयारी

Harindra Kumar Rai

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया दौरा : कंट्रोल रूम का लिया जायजा, पुलिस भर्ती परीक्षा में…

Sunil Kumar Rai

Surya Grahan 2022 : 25 अक्टूबर को होगा सूर्य ग्रहण, देश के इन हिस्सों में नहीं देगा दिखाई, 5 साल बाद बनेगा अगला संयोग

Shweta Sharma
error: Content is protected !!