खबरेंदेवरिया

देवरिया में आधा दर्जन अधिकारियों पर कार्रवाई : सीडीओ ने इस वजह से लिया एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेशों के बावजूद देवरिया में संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचने पर 5 अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। सीडीओ ने इस संबंध में सभी संबंधित वरिष्ठ अफसरों को स्पष्ट आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने सम्पूर्ण समाधान दिवस, बरहज में प्रतिभाग किया।

उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस की उपस्थिति पंजिका का पूर्वान्ह 11.55 बजे निरीक्षण किया, जिसमें अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बरहज, सहायक / अवर अभियन्ता सिंचाई विभाग बरहज, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) बरहज देवेन्द्र सिंह, सहायक वन संरक्षक बरहज, मत्स्य निरीक्षक बरहज अनुपस्थित पाये गये।

सीडीओ ने इन सभी अनुपस्थित अधिकारियों का आज का वेतन अवरूद्ध करते हुए शासन की इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने के कारण इनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के लिए संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को आदेशित किया है।

विधि पुस्तकों एवं जनरल्स के बाइण्डिंग का कोटेशन आमंत्रित
केन्द्रीय नाजिर जनपद न्यायालय देवरिया ने बताया है कि अध्यक्ष नीलामी समिति जनपद न्यायालय देवरिया के आदेश के अनुक्रम में जनपद न्यायालय के पुस्तकालय अनुभाग में अनुरक्षित विधि पुस्तकों एवं जनरल्स के बाइण्डिंग कार्य के लिए कोटेशन आमंत्रित किया गया है।

इच्छुक फर्म मानक एवं गुणवत्ता के अधीन अपना कोटेशन सूचना निर्गत होने की तिथि से एक सप्ताह के अन्दर किसी भी कार्य दिवस में, ईमेल आईडी पर अथवा पंजीकृत/ डाक/ व्यक्तिगत रुप से नजारत अनुभाग जजी देवरिया में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

हिंदी में शुरू हुई MBBS की पढ़ाई : गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ, इंजीनियरिंग की किताबों का 8 भाषाओं में हो रहा अनुवाद

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 14 मूर्ति विसर्जन स्थलों पर चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था : पिडरा पुल से नहीं होगा विसर्जन, डीएम और एसपी ने बनाया प्लान

Sunil Kumar Rai

Barabanki news : बहराइच जा रही डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत, पीएम और सीएम ने जताया दुख

Sunil Kumar Rai

बैठक : कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने से उद्यमी निराश, अध्यक्ष से गिनाईं समस्याएं

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, दिए चौंकाने वाले बयान

Harindra Kumar Rai

यूपी में सभी अध्यापकों की भर्ती करेगा एक आयोग : सीएम ने दिया शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ा बड़ा आदेश

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!