खबरेंदेवरिया

UP Election 2022 : बसपा ने देवरिया, कुशीनगर समेत 10 जिलों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, परवेज आलम पथरदेवा से ठोकेंगे ताल, पढ़ें पूरी लिस्ट

Deoria News : बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इसमें अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया के 54 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

इन्हें मिला मौका
पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा से मनीष पांडे और देवरिया से रामशरण सिंह सैंथवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रामपुर कारखाना से पुष्पा शाही और बरहज से विनय लाल साहब तिवारी को पार्टी ने मौका दिया है। इसके अलावा पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय शाकिर अली के पुत्र परवेज आलम को टिकट दिया गया है। भाटपार रानी से अजय कुशवाहा और सलेमपुर विधानसभा आरक्षित सीट से राजेश भारती को बहुजन समाज पार्टी ने चुनावी अखाड़े में उतारा है।

खास है विधानसभा क्षेत्र
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला नाम परवेज आलम का ही है। क्योंकि पिछले महीने तक वह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार के तौर पर खुद को प्रचारित कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें बड़ा झटका दिया। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली थी। अब पार्टी प्रमुख मायावती की तरफ से जारी सूची में उन्हें पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से ही बसपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह विधानसभा इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां से उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उनके प्रतिद्वंदी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ताल ठोक रहे हैं।

Related posts

अच्छी खबर : यूपी के 16 करोड़ गन्ना किसानों ने इस तकनीक का किया इस्तेमाल, मिल रही कई सहूलियत

Sunil Kumar Rai

अवसर : 30 मई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी हायर

Sunil Kumar Rai

गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी किसानों को लॉलीपॉप थमाने जैसा : रामाशीष राय

Rajeev Singh

Ganna Kisan Ansh Praman Patra Vitran : 50 लाख 10 हजार गन्ना किसानों को मिला अंश प्रमाण पत्र, जानें सीएम और गन्ना मंत्री ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : गोरखपुर के नायब तहसीलदार समेत 35 का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

मौका : 7 जून को देवरिया आईटीआई में चलेगी प्लेसमेंट ड्राइव, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!