खबरेंपूर्वांचल

गोरखपुर में जुटे मंडल के सभी एमपी-एमएलए : सीएम योगी ने विकास परियोजनाओं का जाना हाल, जानें क्या कहा

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को जनपद गोरखपुर में सांसदों तथा विधायकों के साथ आहूत एक बैठक में गोरखपुर मण्डल की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनपद गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के सांसदों व विधायकों से उनके क्षेत्र की विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जन आकांक्षा के अनुरूप नए विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराएं। इन प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में गोरखपुर मण्डल विकास की नई पहचान के साथ आगे बढ़ा है। गोरखपुर मण्डल को खाद कारखाना, एम्स, रीजनल मेडिकल रिसर्च सेण्टर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक, पिपराइच चीनी मिल, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, सैनिक स्कूल, जनपद कुशीनगर में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट जैसी अनेक बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली है।

सीएम ने कहा कि जनपद देवरिया में मेडिकल कॉलेज संचालित है तथा जनपद कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। जनपद महराजगंज में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर विकास कार्यों की चर्चा करें, विकास को लेकर लोगों की आकांक्षाओं को जानंे तथा उसके अनुरूप प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराएं।

सीएम योगी ने कहा कि जनप्रतिनिधि शीतलहर में आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए किये गये प्रबन्धों का अनुश्रवण करें। खेती-किसानी और निराश्रित गोवंश संरक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी रखें और सतत निगरानी करते रहें। प्रदेश में धान की खरीद सुचारु रूप से चल रही है। जब तक एक भी किसान क्रय केन्द्र पर आएगा, तब तक यह खरीद जारी रहेगी। क्रय केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जनप्रतिनिधि भी निरीक्षण करते रहें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म’ के मंत्र को आत्मसात कर उत्तर प्रदेश समृद्धि के नए सोपान पर आगे बढ़ रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था तथा नीतिगत सुधारों के माध्यम से प्रदेश आज देश-दुनिया में निवेश का श्रेष्ठतम गंतव्य बनकर उभरा है। इस छवि का फायदा गोरखपुर मण्डल को भी अधिकाधिक मिलना चाहिए। जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद एवं विधायक अपने क्षेत्र के ब्रांड एम्बेसडर हैं। अपने क्षेत्र की खूबियों से देश-दुनिया को परिचित कराने के लिए आपको ठोस प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि आगामी 10-12 फरवरी को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit) का आयोजन किया जा रहा है। समिट से पहले दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देने की हमारी कार्ययोजना को आशातीत सफलता मिली है। विदेश में रोड शो की सफलता के बाद अब देश के प्रमुख महानगरों में उद्योग जगत को आमंत्रित करने के लिए रोड शो का आयोजन हो रहा है। यूपीजीआईएस-2023 (UPGIS 2023) ऐतिहासिक होने जा रही है। व्यापक निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिसका सीधा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा।

सीएम ने कहा कि विदेशी और घरेलू निवेशक रोड शो से प्रेरणा लेते हुए अनेक जनपदों ने जिला स्तर पर निवेशक सम्मेलन आयोजित किए। इसके माध्यम से हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए। ऐसे ही प्रयास गोरखपुर मण्डल में भी किये जाने चाहिए। जनपदीय निवेशक सम्मेलन के आयोजन के लिए सांसद के नेतृत्व में विधायकगण कमान संभालें। इस कार्य में जिला प्रशासन, औद्योगिक अवस्थापना विभाग, इन्वेस्ट यूपी और मुख्यमंत्री कार्यालय से सहयोग लें। अपने क्षेत्र के उद्यमियों, व्यापारियों, प्रवासी जनों से संवाद-सम्पर्क बनाएं। उन्हें प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों तथा सेक्टोरल पॉलिसी की जानकारी दें। अपने क्षेत्र की संभावनाओं का परिचय दें और उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करें। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह इन्वेस्टर्स समिट नई ऊंचाइयों को छूने वाली होगी। सांसद-विधायकगण प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीतियों का व्यापक प्रचार प्रसार करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि सरकार की नीतियों के मूल में है। इसलिए जनप्रतिनिधिगण क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते रहें। यह योजनाएं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की छवि निर्माण में सहायक हैं। गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में जनप्रतिनिधियों को योगदान करना होगा।

सीएम ने कहा कि तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करें। आज सोशल मीडिया संवाद का बेहतरीन माध्यम बन कर उभरा है। सभी सांसद तथा विधायकगणों को इस मंच का उपयोग करना चाहिए। केन्द्र व राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं, औद्योगिक नीतियों, रोजगारपरक कार्यक्रमों के बारे में सकारात्मक भाव से सोशल मीडिया मंच पर अपनी राय रखनी चाहिए। जनता से सम्पर्क-संवाद बनाने में यह मंच अत्यन्त उपयोगी है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित गोरखपुर मण्डल के सांसद व विधायक उपस्थित थे।

Related posts

BREAKING : रेलवे ने वैशाली एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति समेत दर्जनों ट्रेनों का संचालन शुरू किया, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पैक्स के कम्प्यूटरीकरण को मंजूरी दी, 13 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है प्लान

Sunil Kumar Rai

IIT JEE Advanced Result 2022 जारी : मुंबई के आरके शिशिर बने टॉपर, 40700 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

Sunil Kumar Rai

Ayodhya Deepotsav 2021: अयोध्या में जले 12 लाख से ज्यादा दीये, योगी सरकार ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, PHOTO SERIES

Harindra Kumar Rai

Video : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, बोले – झंडा फहरा कर सभी शहीदों को दें सच्ची श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!