खबरेंदेवरिया

Deoria News : डीएम जेपी सिंह ने नॉर्मल डिलीवरी के लिए नई यूनिट का किया शुभारंभ, प्रसूताओं को मिलेगी सहूलियत

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला चिकित्सालय परिसर में नॉर्मल डिलीवरी को समर्पित प्रसवोत्तर इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सामान्य प्रसव को समर्पित इस केंद्र के संचालन के पश्चात नगरीय क्षेत्र में सुरक्षित संस्थागत सामान्य प्रसव को प्रोत्साहन मिलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में देवरिया नगरीय क्षेत्र में तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रियाशील हैं। लेकिन इन केन्द्रों में प्रसव की सुविधा नहीं है। नगरीय प्रसव इकाई की स्थापना के पश्चात शहरी क्षेत्र में होने वाले सामान्य प्रसवों के लिए सुविधा प्राप्त हो जायेगी।

सीएमओ डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha) ने बताया कि केन्द्र में एक महिला चिकित्साधिकारी, एक बाल रोग विशेषज्ञ एवं चार स्टाफ नर्स की तैनाती की गई है। प्रसव सेवाओं के अतिरिक्त इन केन्द्रों में प्रसव पूर्व प्रसव पूर्व सेवायें, टीकाकरण परिवार कल्याण सम्बन्धी सेवायें भी उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त इन केन्द्रों में नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं भी नियमित रूप से प्रदान की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इस केन्द्र में परिवार नियोजन के विभिन्न साधन जैसे निरोध, ओरल पिल्स, छाया अंतरा कॉपर-टी एवं महिला नसबन्दी की भी सुविधा प्रदान की जायेगी। प्रारम्भ में 10 बेड स्थापित किये गये है, जिन्हें आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकेगा। जटिल प्रसवों को मेडिकल कालेज आसानी से रेफर किया जा सकेगा।

इस अवसर पर सीडीओ रवींद्र कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल, सीएमएस (महिला) डॉ अल्पना रानी, सीएमएस डॉ एचके मिश्र सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खेलो इंडिया और मोटो जीपी भारत के बाद अब यूपी में होगा नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप : 5000 से ज्यादा एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Rajeev Singh

International Older Persons Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्ग हुए सम्मानित, न्यायाधीश इशरत परवीन फारूकी ने कहा-बुजुर्गों को हंसते-मुस्कुराते रहने दीजिए

Rajeev Singh

देवरिया में शुक्रवार को निपटाए जाएंगे बैंकों और बीमा के मामले : जनपद न्यायाधीश जेपी यादव करेंगे शुभारंभ

Swapnil Yadav

सुनहरा मौका : बेहद कम कीमत में मिल रहा सोलर पंप, पहले आओ-पहले पाओ लागू होगा, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा यूपी में सभी शिक्षकों की भर्ती : सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी के सभी वाहन शोरूम में बनेंगे रोड सेफ्टी कॉर्नर : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताई बड़ी वजह

Rajeev Singh
error: Content is protected !!