खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : देवरिया में क्रय केंद्र प्रभारियों ने किया 16000 कुंतल धान का गबन, डीएम के आदेश पर 3 पर केस दर्ज

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) के आदेश पर शुक्रवार को हुए धान स्टॉक सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर तीन क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

धान क्रय केंद्र बंजरिया के प्रभारी अभिषेक गुप्ता के विरुद्ध यूपीएसएस के जिला प्रबंधक रामकिंकर ने थाना भलुअनी में धारा 409 एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस क्रय केंद्र के स्टॉक में 3,896 कुंतल धान की कमी मिली है।

धान क्रय केंद्र परसिया छितनी सिंह में जिला प्रबंधक पीसीएफ सिद्धेश्वर राम ने क्रय केंद्र प्रभारी मकसूद आलम के विरुद्ध थाना खामपार में धारा 409 एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस धान क्रय केंद्र के स्टॉक में 2,198 कुंतल धान की कमी पाई गई है।

धान क्रय केंद्र रुस्तमपुर में डीएफएमओ भीमाचंद गौतम की तहरीर पर क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार के विरुद्ध थाना रामपुर कारखाना में धारा 409 एवं 420 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस धान क्रय केंद्र के स्टॉक में 10,284 कुंतल धान की कमी पायी गई है।

बताते चलें कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को 54 धान क्रय केंद्रों का सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कई केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

तहसीलदार सदर आनंद नायक एवं डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम ने यूपीएसएस से संचालित रुस्तमपुर केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार क्रय केंद्र से गायब मिले। क्रय केंद्र पर 12,700 कुंतल धान की खरीद की गई है, जिसमें से 2423 कुंतल धान ही मिलर को भेजा गया।

शेष 10,277 कुंतल धान के संबन्ध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस केंद्र का गोदाम सील कर दिया गया है एवं क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध रामपुर कारखाना में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से धान क्रय करने के बाद उसे क्रय केंद्र को संबद्ध मिलर के पास नियमानुसार भेजना होता है। शुक्रवार को क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान, मिल को भेजे गए धान एवं स्टॉक में मिले धान की पड़ताल की गई है।

भाटपाररानी तहसील में पीसीएफ से संचालित क्रय केंद्र परसिया छितनी सिंह में 2,198 कुंतल का अंतर मिला है। विपणन शाखा से संचालित भाटपाररानी ब्लॉक गोदाम में 1084 कुंतल का अंतर मिला है।

बरहज में यूपीएसएस से संचालित बंजरिया भागलपुर, सलेमपुर तहसील के लार स्थित धान क्रय केंद्र, रुद्रपुर तहसील के गाजीपुर भैंसही, रामचक खोरमा, स्वीकृतपुरा एवं बेलवा दुबौली में कमियां मिली है। विस्तृत रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी गई है।

Related posts

Deoria News : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai

एक्शन : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

यूपी के युवाओं के सपनों में रंग भरेंगे सैनिक स्कूल : हर मंडल में प्रस्तावित विद्यालय बनेंगे इसका जरिया

Shweta Sharma

Deoria Principle Viral Video: देवरिया पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया, डीएम ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

देवरिया में कौशल विकास मिशन का हाल : जानें किस संस्था ने कितने युवकों को दिलाया रोजगार

Swapnil Yadav

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूपी के 700 से ज्यादा नागरिक फंसे, इन वेबसाइट और नंबर से मिलेगी जानकारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!