खबरेंदेवरिया

सान्वी सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को बांटा कंबल : युवा समाजसेवी और भाजपा पदाधिकारियों ने निभाई जिम्मेदारी

Deoria News : देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में साहोपार महादेवा में हरिश्चन्द्र सिंह के आवास पर शनिवार को गरीब असहाय लोगों को सान्वी सेवा संस्था के युवा समाज सेवी अनुराग सिंह की तरफ से कम्बल का वितरण कराया गया।

वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र प्रताप शाही व विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभय तिवारी, आशीष पासवान, भरथ सिंह, राकेश कुमार गोंड, हरिहर पासवान, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनुपम सिंह, छात्र नेता हिमांशु सिंह आदि ने 200 गरीब परिवारों को कम्बल वितरित किया।

भीषण सर्दी के इस मौसम में कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। सान्वी सेवा संस्था के अध्यक्ष सानू सिंह ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए अपनी संस्था की ओर से क्षेत्र के गरीब असहाय परिवारों को कम्बल का वितरण कराया गया है, ताकि ठंड से इन परिवारों को राहत मिल सके।

जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन
शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों के निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया।

विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया ने इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन किया एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की। उन्होंने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों का उत्साह भी बढ़ाया। इस सप्ताहिक हाट बाजार में 9 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।

इस हाट बाजार में विकास भवन परिवार के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगन्तुकों ने स्वयं सहायता समूह सदस्यों के निर्मित उत्पादों की खरीद की। हाट बाजार में शुक्रवार को सजावटी सामग्री, पूजा वस्त्र विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री यथा मोमोस, पकौड़ी, बरगर आदि का विक्रय हुआ। साप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में कुल 4570 रुपये का विक्रय हुआ।

Related posts

Deoria Master Plan 2031 : मास्टर प्लान 2031 पर सुझाव देने का आज अंतिम मौका, सड़क चौड़ीकरण पर उठे सवाल

Sunil Kumar Rai

बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर योगी सरकार : जारी हुईं गाइडलाइंस, देखभाल और इलाज के लिए होगा…

Rajeev Singh

शिकायत पर शिफ्ट हुई पोल्ट्री फॉर्म : एसडीएम ने लोकेशन पर लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

टाउनशिप बनाने वाले निजी डेवलपर्स को मिल रही बड़ी राहत : सिंगल विंडो सिस्टम से होगा अप्रूवल और रिजेक्शन, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी बोले : बच्चों के लिए हर गांव में बनाए जा रहे खेल मैदान, स्पोर्ट्स कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

वित्त पोषित योजनाओं में बैंकर्स बरतें उदारता : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!