खबरेंदेवरिया

देवरिया कुष्ठ कार्यालय का हाल : हस्ताक्षर कर गायब मिले 4 कर्मचारी, सीडीओ ने की सख्त कार्रवाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (deoria cdo ravindra kumar) ने शुक्रवार पूर्वान्ह 11.30 बजे विकास भवन प्रांगण में स्थित जिला कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यालय के समस्त कर्मचारी कार्यालय के बाहर आग तापते हुए मिले। कार्यालय के अन्दर मात्र विवेक कुमार पीएमयू उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कि यह सक्षम स्तर से प्रमाणित नहीं है।

इससे प्रतीत होता है कि जिला कुष्ठ अधिकारी देवरिया नियमित रूप से इस कार्यालय में नहीं बैठते हैं, जो इनकी लापरवाही का द्योतक है। जिला कुष्ठ अधिकारी को निर्देशित किया है कि इसके संबंध में अपना स्पष्टीकरण 3 दिन के अन्दर प्रस्तुत करें। निरीक्षण के समय जो कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, उनमें उपेन्द्र दत्त राय एनएमएस, महाशय प्र० तिवारी एनएमएस, अंजनी किशोर श्रीवास्तव, प्र०स० (6 जनवरी 2023 से लगातार अनुपस्थित), जुबैदा खातुन स्वीपर शामिल हैं।

जुबैदा खातुन की उपस्थिति कालम में प्रजेंट लिखा गया है। लेकिन  जब बुलाया गया तो वह अनुपस्थित पायी गयीं। कार्यालय स्टाफ ने बताया कि यह नहीं आती हैं तथा इनके स्थान पर इनके पति सफाई करते हैं। यह स्थिति शासकीय नियमों के विपरीत है। सीडीओ ने जिला कुष्ठ अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि इस संबंध में उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई करते हुए अपनी सुस्पष्ट आख्या 03 दिन के अन्दर प्रेषित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कुष्ठ अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों का आज एवं अंजनी किशोर श्रीवास्तव, प्र०स० का 6 जनवरी से 12 जनवरी तक का वेतन बिना मुख्य विकास अधिकारी के अनुमति से आहरित न करें। साथ ही संबंधित अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी संस्तुति सहित आख्या प्रेषित करें।

Related posts

ड्राइविंग ही नहीं ये ट्रेनिंग भी दे रहा परिवहन निगम : युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही योगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

मुलाकात : खुखुन्दू को ब्लाक बनाने की मांग तेज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आरोग्य भारती ने लोगों का मुफ्त टेस्ट कराया, बीमारी के प्रति किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

सोशल ऑडिट समीक्षा : तीन ब्लॉक में वसूली न होने से नाराज सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने जीता मोस्ट एंगेजिंग एंटरप्रेन्योर पुरस्कार, प्रबंधन ने ऐसे जताई खुशी

Abhishek Kumar Rai

दीवारों में दरारें खोल रहीं देवरिया में जल जीवन मिशन की पोल : डीएम ने जताई नाराजगी, टीएसी करेगी जांच

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!